Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aditi Rao Hydari Birthday: 'बिब्बोजान' से पहले महारानी बन अदिति राव हैदरी ने जीता है दिल, इन किरदारों ने बनाया फेमस

    Updated: Mon, 28 Oct 2024 10:24 AM (GMT+05:30)

    बॉलीवुड की गॉर्जियस एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) ने अपने करियर में कई तरह के रोल्स किए हैं। वह साउथ सिनेमा में भी अपनी अदाकारी का जलवा ...और पढ़ें

    अदिति राव हैदरी की बेस्ट परफॉर्मेंस वाली फिल्में
    अदिति राव हैदरी की बेस्ट परफॉर्मेंस वाली फिल्में

    HighLights

    1. 'दिल्ली-6' से अदिति ने की थी बॉलीवुड में शुरुआत
    2. आज है एक्ट्रेस का 38वां जन्मदिन
    3. 'बिब्बोजान' का किरदार निभाने के लिए हैं चर्चित

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Aditi Rao Hydari Birthday: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अदिति राव हैदरी की पहचान एक्ट्रेस होने के साथ-साथ हैदराबाद के शाही परिवार में जन्मी राजकुमारी की भी है। अपनी अदाओं से सबको कायल कर चुकीं अदिति एक शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। राजघराने से आने के बाद भी उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने दम पर अपनी पहचान बनाई। आज फैंस उनकी एक्टिंग के साथ-साथ अदाओं के भी कायल हैं।

    28 अक्टूबर, 1978 को हैदराबाद के तेलंगाना में जन्मीं अदिति राव हैदरी का आज 38वां जन्मदिन है। वह अकबर हैदरी की परपोती हैं। साथ ही वह असम के पूर्व गवर्नर मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी की ग्रैंड भतीजी भी हैं। अदिति के परदादा अकबर हैदरी 1869 से 1941 तक हैदराबाद के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी अदिति के चाचा हैं। वह असम के पूर्व राज्यपाल रहे हैं।

    2007 में शुरू किया फिल्मी करियर

    अदिति ने 2007 में अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। उन्होंने साउथ की मूवी 'श्रंगारम' से करियर की शुरुआत की थी। इसके दो साल बाद वह बॉलीवुड में आ गईं। हिंदी सिनेमा में अदिति ने 'दिल्ली-6' से करियर शुरू किया था। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर हम बात करेंगे बॉलीवुड से उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस वाली फिल्मों की।

    दिल्ली-6

    'दिल्ली-6' में अदिति ने कैमियो रोल कर बॉलीवुड में अपना दाखिला करवाया था। तब उनका लुक भी कुछ अलग था। वह जैसी आज दिखती हैं, वैसी वह इस फिल्म में बिल्कुल नहीं लगतीं।

    पद्मावत

    संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी 'पद्मावत' में वैसे तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लीड एक्टर्स थे, लेकिन अदिति ने भी अपनी मौजूदगी से दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी। उन्होंने रणवीर सिंह की पहली पत्नी मेहरुन्निसा का किरदार निभाया था।

    खबरें और भी

    ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड

    'पद्मावत' के बाद अदिति को जैसे इतिहास से जुड़े किरदार निभाने के ऑफर आने लगे। एक राजकुमारी के रोल में उन्हें काफी पसंद किया गया। 2023 में अदिति ने 'ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड' में अनारकली का किरदार कर सबको हैरत में डाल दिया था।

    हीरामंडी

    हीरामंडी, अदिति राव हैदरी की वो फिल्म है, जिसमें वह तवायफ बनी थीं। लाहौर की हीरामंडी की कहानी दिखाती इस सीरीज में उन्होंने 'बिब्बोजान' का किरदार निभाया था। इस कैरेक्टर के लिए उनके चेहरे के हावभाव ही नहीं, बल्कि मुजरा कर रही एक महिला का नजाकत भरे अंदाज में चलना भी काफी पसंद किया गया।

    जुबली

    अदिति राव हैदरी की यह सीरीज 'हीरामंडी' से पहले साल 2023 में रिलीज हुई थी। इसमें एक्ट्रेस ने सावित्री नाम का किरदार निभाया था। एक बार फिर उन्होंने अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी थी।

    साथ ही रेट्रो अंदाज में उनके लुक को भी काफी पसंद किया गया था।

    यह भी पढ़ें: शादी के बाद Aditi Rao Hydari और Siddharth पहली बार मुंबई में हुए स्पॉट, हाथों में हाथ डाले रोमांटिक हुआ कपल