यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शादी के बाद Aditi Rao Hydari और Siddharth पहली बार मुंबई में हुए स्पॉट, हाथों में हाथ डाले रोमांटिक हुआ कपल
पावर कपल अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ (Aditi Rao Hydari and Siddharth Wedding) ने कुछ दिन पहले ही टेम्पल वेडिंग की। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अभ ...और पढ़ें

HighLights
- तीन साल से सिद्धार्थ को डेट कर रही थीं अदिति
- अदिति और सिद्धार्थ दोनों की है ये दूसरी शादी
- अदिति और सिद्धार्थ को सेट पर हुआ था प्यार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने पिछले हफ्ते अचानक शादी कर हर किसी को चौंका दिया था। दोनों ने वानापार्थी स्थित 400 साल पुराने श्री रंगनायकस्वामी मंदिर में शादी रचाई और 16 सितंबर 2024 को सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज अपलोड कर फैंस के साथ गुडन्यूज शेयर की। अब शादी के बाद पहली बार कपल पहली बार मुंबई में स्पॉट हुआ है।
शादी के बाद 19 सितंबर की रात को अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ मुंबई लौट आए। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
रोमांटिक अंदाज में दिखे अदिति-सिद्धार्थ
वीडियो में देख सकते हैं अदिति और सिद्धार्थ एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले एयरपोर्ट से बाहर आ रहे हैं। पैपराजी उन्हें शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं और एक्ट्रेस उन्हें धन्यवाद दे रही हैं। दोनों ने फैंस और पैप्स को हाय भी किया। इस दौरान अदिति पिंक कलर के सूट में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को बहुत सिंपल रखा था और सिर्फ झुमकों से स्टाइल किया था।
यह भी पढ़ें- जिस 400 साल पुराने मंदिर में Aditi Rao Hydari ने की शादी, वहां से एक्ट्रेस का है रॉयल कनेक्शन
बात करें सिद्धार्थ की तो वह कैजुअल लुक में नजर आए। उन्होंने जींस, शर्ट, कैप के साथ स्नीकर्स कैरी किए थे। दोनों का ये वीडियो लोगों का दिल चुरा रहा है।
तीन साल से डेटिंग कर रहे थे सिद्धार्थ-अदिति
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की पहली मुलाकात फिल्म फिल्म महा समुद्रम के सेट पर हुई थी और यहीं से उनके प्यार की शुरुआत हो गई थी। दोनों का पहली नजर का प्यार था। एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि उन्हें पहली नजर में ही अदिति से मोहब्बत हो गई थी। तीन साल तक गुपचुप रिलेशनशिप में रहने के बाद इसी साल मार्च में कपल ने सगाई की थी और अब दोनों पति-पत्नी बन गए हैं।
खबरें और भी
मालूम हो कि अदिति की पहली शादी एक्टर सत्यदीप मिश्रा से हुई थी, जिनसे वह 2013 में अलग हो गई थीं। वहीं, सिद्धार्थ की पहली शादी मेघना नारायण से हुई थी। दोनों का रिश्ता 2007 में खत्म हो गया था।