यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Aditi Rao Hydari ने मंगेतर सिद्धार्थ को Chithha के 7 अवॉर्ड जीतने पर दी बधाई, शेयर की एक्टर की खास फोटो
अदिति राव हैदरी बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। हाल ही में उन्होंने अभिनेता सिद्धार्थ के साथ सगाई की है। अब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर ...और पढ़ें

HighLights
- अदिति राव हैदरी ने शेयर की सिद्धार्थ की फोटो
- एक्ट्रेस ने अपने मंगेतर को दी जीत की बधाई
- सिद्धार्थ के लिए अदिति ने लिखा खास नोट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) और सिद्धार्थ (Siddharth) बी टाउन के फेमस कपल में से एक हैं। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद सगाई कर ली। अब यह कपल अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए फोटो शेयर करते रहते हैं।
हाल ही में एक बार फिर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ की एक तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें वह हाथ में अवॉर्ड लिए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक लंबा-चौड़ा नोट भी शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: Aditi Rao Hyadri ने 17 घंटे तक किया एयरपोर्ट पर लगेज का इंतजार, नहीं मिली कोई मदद
अदिति ने दी सिद्धार्थ को बधाई
दरअसल, इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने अपनी खुशी शेयर की है और उनकी खुशी की वजह उनके मंगेतर सिद्धार्थ की फिल्म चिट्ठा है। सिद्धार्थ की मूवी चिट्ठा ने 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते हैं। वहीं, सिद्धार्थ को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सिद्धार्थ की तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि 2=7, चिट्ठा फिल्मफेयर 2024, टीम को बधाई।
.jpg)
इसके आगे उन्होंने लिखा कि जब कलाकारी को पुरस्कृत किया जाता है, जब अच्छे लोग जीतते हैं, जब अच्छा सिनेमा जीतता है, तो हम सभी जीतते हैं। सिद्धार्थ आपको और शक्ति मिले, आपकी कड़ी मेहनत को, दिल से कहानियां कहने के आपके दृढ़ संकल्प को, शिल्प को आगे बढ़ाने की और शक्ति को, सभी बाधाओं के खिलाफ एक बच्चे की तरह खुशी से काम करने की।
खबरें और भी
.jpg)
अदिति ने आगे लिखा कि रचना करते रहो, सपने देखते रहो, तुम्हारे अंदर का छोटा सा सिनेमा लड़का हमेशा विचारों और उत्साह से भरपूर रहे, अत्यंत जिज्ञासा और ईमानदारी के साथ। आपकी अपनी खुद की ‘सिनेमा पैराडाइसो’ विरासत के लिए। अपने बेस्ट से सीखा और आप यहां हैं। सफलतापूर्वक और सहजता से बेस्ट।

उनके इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स ने भी रियेक्ट लिया है। भूमि पेडनेकर ने इमोजी शेयर करते हुए कमेंट किया है।