Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aditi Rao Hyadri ने 17 घंटे तक किया एयरपोर्ट पर लगेज का इंतजार, नहीं मिली कोई मदद

    Updated: Wed, 26 Jun 2024 05:24 PM (IST)

    अदिति राव हैदरी अक्सर विदेश की यात्रा करती रहती हैं। इस वक्त अभिनेत्री यूके में हैं। जहां उन्हें एक परेशानी का सामना करना पड़ा जिसके बारे में उन्होंने ...और पढ़ें

    aditi rao hydari Post (Photo Credit Instagram)
    aditi rao hydari Post (Photo Credit Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हीरामंडी में बिब्बोजान के किरदार में नजर आ चुकी अभिनेत्री अदिति राव हैदरी हाल ही में अपनी दोस्त सोनाक्षी सिन्हा के वेडिंग रिसेप्शन में नजर आई थीं। इस मौके पर उनके मंगेतर और एक्टर सिद्धार्थ भी नजर आए थे।

    इस दौरान हर किसी की निगाहें इस कपल पर जा रुकी। दोनों के चेहरे पर खुशी भी साफ झलक रही थी। दोस्त की शादी अटेंड करने के बाद अभिनेत्री विदेश की यात्रा पर निकली। जहां उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिसका जिक्र उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर तस्वीरें शेयर करके किया।  

    हीथ्रो एयरपोर्ट पर फंसी अदिति 

    अदिति राव हैदरी इस वक्त यूके में है। बुधवार को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ फोटोज और वीडियो साझा किए, जिसमें उन्होंने बताया कि वह हीथ्रो हवाई अड्डे पर पांच घंटे लगेज का इंतजार कर रही हैं। इसके बाद उन्होंने दूसरा पोस्ट साझा किया, जिसमें लिखा है अपने सामान का इंतजार करते हुए उन्हें पूरे 17 घंटे हो गए है, लेकिन बैग अभी भी नहीं आया।

    यह भी पढ़ें- Aditi Rao Hydari ने छाता लेकर कान्स में किया 'गजगामिनी वॉक', विदेश में भी छाईं 'हीरामंडी की बिब्बोजान'

    इसी के साथ उन्होंने एयरपोर्ट को सबसे खराब बताया। उन्होंने यरपोर्ट अधिकारियों को लेकर लिखा कि वो उनकी मदद करने के बजाए उन्हें ही एयरलाइन से संपर्क करने के लिए बोल रहे हैं। आगे अदिति ने अपनी स्टोरी पर चैट का स्क्रीनशॉट साझा किया और बताया कि, हीथ्रो ने अपने हाथ धो लिए ब्रिटिश एयरवेज?? 3 घंटे और टिकिंग।" 

    खबरें और भी

    सना खान भी हो चुकी है एयरपोर्ट पर परेशान

     बीते साल सितंबर में एक्ट्रेस सना खान अपने पति और बेटे के साथ लंदन गई थी। इस दौरान इस कपल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। एयरपोर्ट पर कपल का लगेज नहीं पहुंचा था। उन्होंने इसके लिए दो दिन का इंतजार किया था। दो दिनों तक उन्होंने अपने कपड़े नहीं बदले थे। 

    सिद्धार्थ संग सगाई कर चुकी हैं अदिति

    अदिति राव हैदरी ने इसी साल मार्च 2024 में सगाई सिद्धार्थ से सगाई की थी। दोनों ने अपने परिवार वालों की मौजूदगी में 400 साल पुराने मंदिर में सगाई की। 

    यह भी पढ़ें- बेटे संग इंटरनेशनल ट्रिप पर निकली Sana Khan, लंदन एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस के साथ हुआ कुछ ऐसा