Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बेटे संग इंटरनेशनल ट्रिप पर निकली Sana Khan, लंदन एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस के साथ हुआ कुछ ऐसा

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 17 Sep 2023 06:14 PM (IST)

    Sana Khan Video सना खान (Sana Khan) इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बेटे और पति के साथ ट्रैवलिंग पर निकली है। वह वह लंदन पहुंची। इस द ...और पढ़ें

    Sana Khan, international trip Sana Khan Photo Credit Instagram
    Sana Khan, international trip Sana Khan Photo Credit Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Sana Khan Video: सना खान (Sana Khan) ने इस साल 5 जुलाई को मां बनीं थी। उन्होंने बेटे को जन्म दिया था। मां बनने के बाद सना मदरहुड एन्जॉय कर रही है। सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बेटे के झलक साझा करती रहती हैं। हालांकि अभी उन्होंने अपने लाडले का चर्चा नहीं दिखाया है। इस बीच सना खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बेटे और पति के साथ ट्रैवलिंग पर निकली है।

    यह भी पढ़ें- Sana Khan ने मां बनने के चार दिन बाद बताया बेटे का नाम, बोलीं- 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा मैं मां बन गई'

    बेटे संग इंटरनेशनल ट्रिप पर निकली सना खान

    सना खान और सैयद अनस शादी के करीब दो साल बाद मां बनी हैं। मां बनने के बाद वह बेहद खुश है। अब मां बनने के बाद सना बेटे और पति के साल इंटरनेशनल ट्रिप पर निकली हैं। वह लंदन पहुंची। इस दौरान इस कपल के साथ कुछ ऐसा हुआ है, जिससे वह थोड़ी परेशान हुई। उन्होंने बताया कि जब वह लंदन पहुंचे तो उन्हें दो दिन तक अपना सामान नहीं मिला।

    View this post on Instagram

    A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)

    लंदन एयरपोर्ट पर फंसी सना खान

    एक्ट्रेस सना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि,  वह अपने बच्चे और पति के साथ 14 सितंबर को लंदन पहुंची थी,  लेकिन अभी तक उन्हें सामान नहीं मिला। 'रात की फ्लाइट थी और पहले ही दो घंटे लेट थी।

    फिर हम फ्लाइट से उतरे और हमें अपना सामान नहीं मिला। इसके बाद हम पता लगाने के लिए बैगेज काउंटर पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। इसके बाद हमे सेकंड फ्लोर पर भेजा गया जहां पता चला कि फ्लाइट पर तो लगेज चढ़ा ही नही, क्योंकि ये कनेक्टिंग फ्लाइट थी।

    खबरें और भी

    'दो दिन तक कपड़े नहीं बदले'

    इतना ही नहीं आगे सना ने कहा कि, हमने दो दिनों से अपने कपड़े नहीं बदले हैं और अभी तक एयरपोर्ट पर सामान का ही इंतजार कर रहे हैं। हमारे साथ एक बच्चा भी है जिसके कपड़े दिन में कम से कम 5 बार बदलते हैं। 10 डायपर भी होते हैं। इस वक्त हमारे पास कुछ भी नहीं है।

    हमें खरीदना पड़ेगा, जो सिरदर्द है। सना ने अपनी इस वीडियो में एयरलाइंस को टैग करते हुए अपना सामान वापस करने को कहा है। एक्ट्रेस ने इसके अवाला इंस्टा स्टोरी पर एक नया वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके बैग लंदन एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं, लेकिन अभी तक उनके पास नहीं आए है। ऐसे में कई लोगों ने उनकी कुछ मदद की और एक-दो नए अबाया भी दिया।

    यह भी पढ़ें- Sana Khan Baby: 10 दिन के बेटे को कुरान सुनाती नजर आईं सना खान, फोटो शेयर कर दिखाई सैय्यद तारिक की झलक