Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sana Khan के नन्हें प्रिंस ने की खूब शैतानियां, बेटे की झलक दिखाकर एक्ट्रेस बोलीं- 'छोटे हीरो, हमारे हजरत जी'

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 31 Jul 2023 02:10 PM (GMT+05:30)

    Sana Khan सना खान एक वक्त में एक्टिंग की दुनिया में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरती थीं। उन्होंने कुछ वर्षों पहले इस इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। सना ...और पढ़ें

    File Photo of Sana Khan and Her Baby
    File Photo of Sana Khan and Her Baby

    HighLights

    1. सना खान ने शेयर किया बेटे का क्यूट वीडियो
    2. एक्ट्रेस ने बताया बेटे को हजरत जी
    3. सना खान के बेबी का हुआ था ग्रैंड वेलकम

    नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस सना खान (Sana Khan) एक वक्त पर छोटे पर्दे की नामी कलाकार थीं। बाद में उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और अपनी निजी जिंदगी में मशरूफ हो गईं। उन्होंने 12 जुलाई को बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम सैयद तारिक जामिल रखा है। सना ने सिर्फ बेटे का नाम बताया है। अभी तक उसकी तस्वीर नहीं शेयर की। हाल ही में उन्होंने अपने नन्हें प्रिंस के साथ खूबसूरत लम्हे को एंजॉय करने का वीडियो शेयर किया।

    सना ने शेयर किया बेटे का क्यूट वीडियो

    सना खान ने जब से बेटे को जन्म दिया है, तब से फैंस उसकी झलक पाने के लिए बेकरार हैं। सना ने अपने लाडले का क्यूट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लात मारते हुए देखे जा सकते हैं। एक्ट्रेस उनके साथ खेल रही हैं और इस खूबसूरत पल को एंजॉय कर रही हैं। वीडियो में सना के नन्हें प्रिंस प्रिंटेड रोम्पर में नजर आ रहे हैं और बिस्तर पर लेटे हुए खूब शैतानियां कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सना ने लिखा, 'छोटे हीरो, हमारे हजरत जी।'

    बेबी का हुआ था ग्रैंड वेलकम

    बता दें कि सना खान और उनके पति मुफ्ती अनस सैयद ने इसी साल अनाउंस किया था कि उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। जुलाई में एक्ट्रेस की डिलीवरी हुई। जब सना अपने बेटे को लेकर अस्पताल से घर पहुंचीं, तो उनका व उनके बेबी का ग्रैंड वेलकम हुआ था। सना ने इस खूबसूरत पल का वीडियो फैंस के साथ शेयर किया था।

    सना खान अब शोबिज इंडस्ट्री में पहले की तरह एक्टिव नहीं हैं। मगर उनके फैंस आज भी उन्हें पर्दे पर देखने की चाह रखते हैं। उन्होंनै 2020 में अचानक एक्टिंग के क्षेत्र को छोड़ने का एलान कर सभी को चौंका दिया था। सना ने इस्लाम के लिए अपने करियर को अलविदा कहा था। इसके कुछ समय बाद सूरत के बिजनस मैन मुफ्ती अनस सैयद से निकाह कर लिया था।

    खबरें और भी