Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sana Khan Baby Grand Welcome: सना खान और उनके बेटे का घर में हुआ ग्रैंड वेलकम, पति ने दिया शानदार सरप्राइज

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 18 Jul 2023 03:02 PM (IST)

    Sana Khan Baby Grand Welcome सना खान और उनके लाडले बेटे का घर पर ग्रैंड वेलकम हुआ जिसके एक झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है । इस वीडियो म ...और पढ़ें

    Sana Khan Baby Grand Welcome Photo credit Instagram
    Sana Khan Baby Grand Welcome Photo credit Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sana Khan Baby Grand Welcome: सना खान (Sana Khan) कुछ दिन पहले ही मां बनी हैं। उन्होंने एक बेटे का अपनी जिंदगी में स्वागत किया। हाल ही में, एक्ट्रेस को अस्पताल से छुट्टी मिली है। वह अपने लाडले को अस्पताल से घर लेकर पहुंची हैं। जहां उनका और उनके बेटे का ग्रैंड वेलकम हुआ।

    सना और उनके बेटे का हुआ वेलकम

    सना खान ( Sana Khan ) और उनके लाडले बेटे का घर पर ग्रैंड वेलकम हुआ, जिसके एक झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है। इस वीडियो में सना ने दिखाया है कि उनके पति अनस ने उनका और उनके बेटे तारिक जमील का कैसे स्वागत किया। वीडियो में देख सकते हैं कि उनका घर चारों तरफ से ब्लू और सफेद बैलून से भरा नजर आ रहा है। वीडियो में सना बेटे को कमरे के चारों तरफ घूमाती नजर आ रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)

    सरप्राइज देख इमोशनल हुई सना खान

    एक्ट्रेस ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, हमारे जिगर के टुकड़े का दिल से स्वागत है। इसी के साथ उन्होंने इस खूबसूरत सरप्राइज के लिए अपने पति अनस को भी शुक्रिया कहा है। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे के नाम के खुलासे के साथ-साथ उसके नाम का मतलब भी बताया था । 

    View this post on Instagram

    A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)

    बेटे को कुरान सुनाती है एक्ट्रेस

    इससे पहले सना खान ने एक पोस्ट साझा किया था , जिसमें वो अपने बच्चे को पहले दिन से ही कुरान सुना रही थी । उन्होंने कहा था कि उन्होंने इसे प्रायॉरिटी दी है कि उनका बेटा पहले दिन से ही कुरान सुने। इस वीडियो में सना का बेटा पालने में खेलता दिख रहा था। सना ने लिखा था- मैं अपने बेटे को पहले दिन से ही कुरान सुना रही हूं ।