विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Heeramandi: इस एक्ट्रेस से Aditi Rao Hydari को मिली एक्टिंग की प्रेरणा, बोलीं, 'उनकी फिल्में देख बड़ी हुई'

Published: Fri, 03 May 2024 06:00 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 03 May 2024 06:04 AM (GMT+05:30)

हाल ही में निर्देशक संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित वेब सीरीज हीरामंडी-द डायमंड बाजार (Heeramandi) ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो ...और पढ़ें

हीरामंडी में नजर आईं अदिति राव हैदरी (Photo credit-x)
हीरामंडी में नजर आईं अदिति राव हैदरी (Photo credit-x)

HighLights

  1. रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की हीरामंडी
  2. अदिति राव हैदरी का वेब सीरीज में अहम किरदार
  3. इस एक्ट्रेस से अदिति को मिली प्रेरणा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी (Heeramandi) ओटीटी पर रिलीज हो गई है। इस सीरीज में अदिति राव हैदरी समेत तमाम एक्ट्रेस ने अपनी काम से हर किसी को प्रभावित किया है। इस दौरान अदिति ने हीरामंडी-द डायमंड बाजार की स्टार कास्ट को लेकर अपनी राय रखी है। साथ ही अपनी खूबसूरती के बदले मिलने वाली तारीफों को लेकर भी एक्ट्रेस ने प्रतिक्रिया दी है।

अदिति को अच्छी लगने लगीं तारीफें

अभिनय के पेशे की एक मांग अभिनेत्रियों के लिए खूबसूरती भी है। हालांकि बात करें अभिनेत्री अदिति राव हैदरी की, तो उन्हें जब खूबसूरती के लिए तारीफें मिला करती थीं, तो वह उनसे भागती थीं। अदिति कहती हैं कि पहले मैं मानती थी कि मुझे खूबसूरती के बारे में बात नहीं करनी है, क्योंकि यह मायने नहीं रखती है। मुझे अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। केवल अच्छे निर्देशकों के साथ काम करना चाहिए।

जब छोटी थी, तो मेरी गुरु ने भी कहा था कि कोई सुंदरता की तारीफ करे, तो उसको गंभीरता से लेकर इतराने मत लग जाना। पीरियड फिल्मों में मुझे देखने के बाद लोगों का दृष्टिकोण बदला था। मैं भाग्यशाली हूं कि जैसी दिखती हूं, लोग पसंद करते हैं।

लोग कहते हैं कि मैं पीरियड और प्रेम कहानियों का हिस्सा ज्यादा बनती हूं, पर मुझे कोई दिक्कत नहीं है, उन भूमिकाओं को जीवंत कर पाती हूं, यह मेरे लिए बड़ी बात है। हालांकि ये भी चाहती हूं कि निर्देशक मुझे दूसरे रोल भी दें।

इस एक्ट्रेस को देखकर सीखी एक्टिंग

अदिति राव हैदरी ने किसे देखकर अभिनय करना शुरू किया, इस पर वह मनीषा कोइराला का नाम लेते हुए कहती हैं कि असली खूबसूरती तो उनमें है। मैंने उनकी बाम्बे फिल्म देखी थी, उसके बाद तय कर लिया था कि मुझे भी एक्टिंग करनी है, फिल्मकार मणिरत्नम की हीरोइन बनना है। खामोशी-द म्यूजिकल फिल्म देखी, तो लगा कि अब ये करना है। जो भी वह कर रही हैं, सब करना है।

जब आप बड़े होते हुए इन रोल माडल्स को देखते हैं, जिन्होंने पारंपरिक छवि को तोड़ा है, रंगरूप से आगे जाकर काम किया है। कमर्शियल फिल्मों के साथ ऐसे कमाल के निर्देशकों के साथ काम किया है, जो कंटेंट वाली फिल्में बनाते आए हैं, तो प्रेरणा मिलती है।

मैं हमेशा दिमाग में रखती हूं कि जब वे ये कर सकती हैं, तो मैं भी कर सकती हूं। अब सुंदरता मेरे लिए कभी बोझ नहीं होगी। मुझे सराहना पसंद है। मैंने सीख लिया है कि सराहना को किस तरह अपनाया जाता है।

ये भी पढ़ें- Heeramandi: 'लज्जो' बनने के लिए ऋचा चड्ढा ने 'हीरामंडी' में छोड़ा बड़ा रोल, इस वजह से चुना ये छोटा किरदार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।