विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OTT Web Series In May: 'हीरामंडी' से लेकर 'पंचायत 3' तक, मई में ओटीटी पर आ रहीं ये धांसू वेब सीरीज

Published: Tue, 30 Apr 2024 08:47 PM (IST)Updated: Thu, 02 May 2024 08:41 PM (IST)

नेटफ्लिक्स पर संजय लीला भंसाली की पीरियड ड्रामा सीरीज Heeramandi रिलीज हो गई है। लाहौर की हीरामंडी से प्रेरित इस ...और पढ़ें

मई में रिलीज होने वाली वेब सीरीज। फोटो- इंस्टाग्राम
मई में रिलीज होने वाली वेब सीरीज। फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. मई में कई वेब सीरीज के अगले सीजन रिलीज होंगे
  2. इनमें पंचायत और अनदेखी वेब सीरीज शामिल हैं
  3. महीने की शुरुआत भंसाली की हीरामंडी के साथ होगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लॉन्ग फॉर्मेट कॉन्टेंट पसंद करने वालों के लिए बेव सीरीज एक बेहतरीन विकल्प है। ओटीटी स्पेस में ऐसे कंटेंट की कोई कमी नहीं है। सभी प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न जॉनर की वेब सीरीज मौजूद हैं। हर हफ्ते नई-नई सीरीज रिलीज भी होती रहती हैं। मई में भी कई दिलचस्प सीरीज ओटीटी स्पेस में आ रही हैं। 

हीरामंडी (Heera Mandi)

रिलीज डेट: 1 मई

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

संजय लीला भंसाली की डेब्यू सीरीज इस साल की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीजों में से एक है। लाहौर की हीरामंडी से प्रेरित इस सीरीज में तवायफों की आजादी के लिए जंग दिखाई गई है। मनीषा कोईराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, शेखर सुमन और फरदीन खान समेत कई जाने-माने कलाकार सीरीज में अहम किरदारों में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: OTT Movies In May- पॉपकॉर्न के साथ घर को बना लें थिएटर, शैतान-योद्धा सहित इन फिल्मों से मिलेगा भरपूर मनोरंजन

क्लार्कसंस फार्म सीजन 3

(Clarkson’s Farm: Season 3)

रिलीज डेट: 3 मई

प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो

यह ब्रिटिश डॉक्युमेंट्री सीरीज है, जिसमें कॉस्टवुड में जेरेमी क्लार्कसन के फार्महाउस को दिखाया गया है। 

हैक्स सीजन 3 (Hacks: Season 3)

रिलीज डेट: 3 मई

प्लेटफॉर्म: जियो सिनेमा

यह अंग्रेजी की कॉमेडी ड्रामा सीरीज है, जिसमें जीन स्मार्ट, हाना आइनबिंडर और कार्ल क्लेमोंस होपकिंस प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 

ब्लैक माफिया फैमिली सीजन 3 

(Black Mafia Family S3)

रिलीज डेट: 3 मई 

प्लेटफॉर्म: लायंसगेट प्ले

तीसरे सीजन के आठों एपिसोड्स रिलीज किये जा रहे हैं। यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित सीरीज है। इसकी कहानी डेट्रोइट में ड्रग्स का कारोबार करने वाले भाइयों डिमिट्रियस और फ्लेनोरी पर आधारित है। 

द ग्रेट इंडियन कपिल शो एपिसोड 6

रिलीज डेट: 4 मई

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

छठे एपिसोड में सनी देओल और बॉबी देओल कपिल के मेहमान बनेंगे।

मॉन्स्टर्स एट वर्क

(Monsters at Work: Season 2)

रिलीज डेट: 5 मई

प्लेटफॉर्म: डिज्नी प्लस हॉटस्टार

यह डिज्नी की एनिमेटेड कॉमेडी सीरीज है, जिसमें मॉन्सटर्स इनकॉरपोरेशन की कहानी को आगे बढ़ाया गया है।

अनदेखी सीजन 3

(Undekhi: Season 3)

रिलीज डेट: 10 मई 

प्लेटफॉर्म: सोनीलिव

इस चर्चित सीरीज का तीसरा सीजन हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, बंगाली और मराठी में रिलीज होने वाला है। इस शो में हर्ष छाया, नंदीश संधू, आंचल सिंह, दिब्येंदु भट्टाचार्य, सूर्या शर्मा, अंकुर राठी, अपेक्षा पोरवाल प्रमुख किरदारों में हैं।

ब्लड ऑफ ज्यूस सीजन 2

(Blood of Zeus: Season 2)

रिलीज डेट: 15 मई

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

यह एडल्ट एनिमेटेड सीरीज है। इसमें माइथोलॉजिकल गॉड्स के टकराव की कहानी दिखाई गई है।

ब्रिडगर्टन सीजन 3 पार्ट-1

(Bridgerton Season 3: Part 1)

रिलीज डेट: 16 मई 

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

इस शो में जोनाथन बेली, सिमोन एशली, क्लॉडी जेसी, निकोल कफलान प्रमुख किरदारों में हैं। 

आउटर रेंज सीजन 2

(Outer Range: Season 2)

रिलीज डेट: 16 मई 

प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो

इस शो में जॉश ब्रोलिन, इमोजन पूट्स, लिली टेलर और टॉम पेलफेरी प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे। यह एक रैंचर के बारे में है, जो अपनी जमीन बचाने के लिए लड़ रहा है।

जुरासिक वर्ल्ड- केओस थ्योरी

(Jurassic World- Chaos Theory)

रिलीज डेट: 24 मई

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

यह साइ फाइ फैंटेसी एडवेंचर एनिमेशन सीरीज है। पॉल मिकेल विलियम्स और शॉन गियामब्रोन ने मुख्य किरदारों को आवाज दी है।

यह भी पढ़ें: Kaagaz 2 OTT Release- सतीश कौशिक की फिल्म 'कागज 2' ने दी ओटीटी पर दस्तक, Anupam Kher ने फैंस से की ये अपील

पंचायत सीजन 3

(Panchayat Season 3)

रिलीज डेट: 28 मई

प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो

साल की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज में से एक पंचायत 3 महीने के अंत में प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर दी जाएगी। प्राइम वीडियो ने गुरुवार को रिलीज डेट जारी कर दी है। इस सीरीज में जीतेंद्र कुमार, रघुबीर यादव और नीना गुप्ता लीड रोल्स में हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।