विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Panchayat 3: जल्द लगेगी फुलेरा में 'पंचायत', आधिकारिक घोषणा से पहले सामने आई सीजन 3 की रिलीज डेट

Published: Tue, 30 Apr 2024 06:54 PM (IST)Updated: Tue, 30 Apr 2024 06:55 PM (IST)

ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज पंचायत 3 (Panchayat 3) को लेकर इस समय जबरदस्त माहौल बना हुआ ...और पढ़ें

पंचायत 3 की रिलीज डेट आई सामने (Photo Credit-Instagram)
पंचायत 3 की रिलीज डेट आई सामने (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. जल्द रिलीज होगी वेब सीरीज पंचायत 3
  2. पिछले 2 सीजन रहे सुपरहिट
  3. फैंस कर रहे हैं सीजन 3 का इंतजार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंचायत वेब सीरीज फैंस की काफी पसंदीदा मानी जाती है। इस सीरीज के पिछले दो सीजन को बंपर सफलता हासिल हुई है। जिसकी वजह से जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर पंचायत का सीजन 3 (Panchayat 3) रिलीज किया जाएगा। 

इससे पहले मेकर्स की तरफ से सोशल मीडिया पर पंचायत 3 की रिलीज डेट को लेकर एक गेम प्लान किया जा रहा है। दूसरी तरफ वेब सीरीज की रिलीज डेट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें ये जानकारी दी गई है कि जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar) स्टारर पंचायत 3 की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कब होगी। 

इस दिन रिलीज हो सकती है पंचायत 3

गांव फुलेरा, वहां के सचिव और प्रधान जी की अनोखा कहानी हमनें पंचायत के पिछले दो सीजन में बखूबी देखी है। अब इस सीरीज का तीसरा सीजन रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। पिंकविला की रिपोर्ट में पंचायत सीजन 3 की रिलीज डेट को लेकर बड़ी जानकारी दी गई है। 

खबरों में ये दावा किया जा रहा है कि 28 मई 2024 को पंचायत का तीसरा सीजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जा सकता है। हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। इसके अलावा एक दिन पहले मेकर्स की तरफ से प्राइम वीडियो के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सीरीज की रिलीज डेट को लेकर लौकी हटाओ रिलीज डेट पाओ का गेम खेला जा रहा है। 

अब ऐसा माना जा रहा है कि पंचायत 3 के निर्माताओं की तरफ से आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा भी जल्द ही कर दी जाएगी। 

पंचायत 3 में दिखेगी ये स्टार कास्ट

प्राइम वीडियो की तरफ से पंचायत 3 के कई पोस्टर पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं। इस बार सीरीज के सीजन 3 में आपको रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, जितेंद्र कुमार, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सुनीता राजव और अशोक पाठक जैसे कलाकार एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे। 

ये भी पढ़ें- Panchayat 3: बड़े ट्विस्ट के साथ लौटेगा 'गजब बेइज्जती' वाला ये एक्टर, फुलेरा गांव में लेगा सचिव जी की जगह?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।