विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Panchayat 3: बड़े ट्विस्ट के साथ लौटेगा 'गजब बेइज्जती' वाला ये एक्टर, फुलेरा गांव में लेगा सचिव जी की जगह?

Published: Tue, 26 Mar 2024 08:35 PM (IST)

पंचायत के फैंस वेब सीरीज के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अमेजन प्राइम वीडियो ने हाल ...और पढ़ें

बड़े ट्विस्ट के साथ लौटेगा 'गजब बेइज्जती' वाला ये एक्टर, (X Image)
बड़े ट्विस्ट के साथ लौटेगा 'गजब बेइज्जती' वाला ये एक्टर, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंचायत ओटीटी की दुनिया सुपरहिट वेब सीरीज की लिस्ट में शामिल है। शो में गांव की कहानी दिखाई गई, जिसकी सादगी देखने वाले के मन को छू जाती है। सचिव से लेकर प्रधान तक, एक- एक किरदार जानदार है। दो सफल सीजन के बाद अब पंचायत का सीजन 3 आने वाला है।

अमेजन प्राइम वीडियो ने हाल ही में हुए अपने एक ग्रैंड इवेंट में पंचायत 3 की घोषणा की थी। वेब सीरीज कभी भी ओटीटी पर दस्तक दे सकती है। इस बीच खबर आई है कि शो में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है।

यह भी पढ़ें- Mannara Chopra: होली पर मनारा ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पार्टी में जमाया रंग, ढोल पर किया जमकर डांस

फुलेरा गांव में लौटेगा ये एक्टर

पंचायत 3 में एक पुराने किरदार की वापसी होने वाली है। जिसने पहले सीजन में ही खूब चर्चा बटोर ली थी, वो भी कुछ मिनट के रोल से। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर आसिफ खान की पंचायत में वापसी होने वाली है। सीरीज के पहले सीजन में उनकी फुलेरा के सचिव जी अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार) से अनबन हो गई थी। वहीं, पंचायत 3 में आसिफ खान उनकी जगह लेते हुए नजर आएंगे।

एक डायलॉग ने बनाया फेमस

पंचायत के पहले सीजन में आसिफ खान अड़ियल दूल्हे के किरदार में नजर आए थे। सीरीज से उनका डायलॉग गजब बेइज्जती है खूब वायरल हुआ था और मीम की दुनिया में वो छा गए थे। हालांकि, ये डायलॉग उन्होंने खुद नहीं बोला था, लेकिन उनके लिए ही था। सालों बाद आज भी गजब बेइज्जती पर मीम बनते हैं।

यह भी पढ़ें- Holi 2024: टाइगर श्रॉफ ने Disha Patani को जमकर लगाया रंग, अक्षय कुमार ने खेली कपड़ा फाड़ होली, देखें वीडियो

सचिव जी की लेगा जगह

पंचायत सीजन 1 में गजब बेइज्जती वाले दूल्हे और सचिव जी के बीच मिठाई को लेकर हुए अनबन ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। वहीं, अब पंचायत 3 में वो फुलेरा गांव में नए सचिव बनकर आएगा, जिसकी पहले ही गांव वालों से बनती नहीं है। वहीं, पुराने सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार का ट्रांसफर दूसरे गांव में हो जाएगा। सीरीज में ये एक बड़ा ट्विस्ट होने वाला है, जिसकी परते पंचायत 3 की रिलीज के साथ खुलेंगी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।