विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mannara Chopra: होली पर मनारा ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पार्टी में जमाया रंग, ढोल पर किया जमकर डांस

Published: Tue, 26 Mar 2024 04:22 PM (GMT+05:30)

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने पहली बार पति निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी मालती (Malti) के साथ भारत में ...और पढ़ें

मनारा ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पार्टी में जमाया रंग, (X Image)
मनारा ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पार्टी में जमाया रंग, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 रनर- अप मनारा चोपड़ा ने जमकर होली खेली। एक्ट्रेस ने रंगों का ये त्योहार इस बार मीमी दीदी यानी प्रियंका चोपड़ा के साथ मनाया। जहां निक जोनस और मालती ने भी खूब मस्ती की। प्रियंका चोपड़ा की इस होली पार्टी से मनारा चोपड़ा का वीडियो सामने आया है।

मनारा चोपड़ा के फैंस को उनका ये अवतार खूब पसंद आने वाला है, क्योंकि एक्ट्रेस का ऐसे अवतार अभी तक देखने को नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें- Holi 2024: टाइगर श्रॉफ ने Disha Patani को जमकर लगाया रंग, अक्षय कुमार ने खेली कपड़ा फाड़ होली, देखें वीडियो

प्रियंका की पार्टी में मनारा की मस्ती

प्रियंका चोपड़ा इस साल होली के लिए भारत आईं। उनके साथ पति निक जोनस और बेटी मालती भी भारत दर्शन करने आए। हालांकि, उन्होंने अपने होली प्लान के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की थी। वहीं, अब होली के बाद मंगलवार को उन्होंने पार्टी के कई सारे फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इनमें एक वीडियो प्रियंका चोपड़ा ने छोटी बहन मनारा का भी शेयर किया है।

ढोल पर मनारा ने किया डांस

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पार्टी में मनारा चोपड़ा जमकर होली एंजॉय करते हुए नजर आईं। हालांकि, पीसी ने सिर्फ एक झलक शेयर की है। होली पार्टी के इस वीडियो में मनारा चोपड़ा ढोल के बीच मगन होकर डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। व्हाइट टी-शर्ट, डेनिम मिनी स्कर्ट और रंग बिरंगे जूते पहने मनारा चोपड़ा फुल होली वाले लुक में लग रही हैं।

मनारा के जूतों ने खींचा ध्यान

प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो पर मनारा चोपड़ा के लिए कई कमेंट्स भी आए। एक यूजर ने कहा, "मनारा का दिल बहुत साफ है प्रियंका दी।" एक अन्य यूजर ने कहा, "मुझे मनारा के जूते पसंद आए।"

यह भी पढ़ें- Mannara Chopra: इफ्तार पार्टी में ईद का चांद बनकर पहुंचीं मनारा चोपड़ा, मुनव्वर फारुकी भी हुए स्पॉट

मनारा के लिए दिखा प्रियंका का प्यार

मनारा चोपड़ा के लिए प्रियंका चोपड़ा का प्यार देखकर एक यूजर ने कहा, "ओएमजी, बड़ी बहन छोटी बहन को सपोर्ट कर रही है।" मनारा से फोटो के लिए रिक्वेस्ट करते हुए एक यूजर ने कहा, "मनारा बेबी अब आप भी फोटो पोस्ट कर दो, और कितना इंतजार।"

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।