Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Holi 2024: टाइगर श्रॉफ ने Disha Patani को जमकर लगाया रंग, अक्षय कुमार ने खेली कपड़ा फाड़ होली, देखें वीडियो

    Updated: Mon, 25 Mar 2024 02:03 PM (GMT+05:30)

    ब्रेकअप की खबरों के बीच इस बार होली पर रंगों का त्योहार दिशा पाटनी (Disha Patani) के साथ टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) भी मनाते हुए नजर आए। एक्ट्रेस के ह ...और पढ़ें

    टाइगर और अक्षय संग दिशा की होली, (Instagram Image)
    टाइगर और अक्षय संग दिशा की होली, (Instagram Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिशा पाटनी ने होली पर जमकर मस्ती की। एक्ट्रेस का सेलिब्रेशन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। ब्रेकअप की खबरों के बीच इस बार होली पर टाइगर श्रॉफ भी उनके साथ रंगों का त्योहार मनाते हुए नजर आए। एक्ट्रेस का ये वीडियो वायरल हो रहा है।

    जहां छोटे मियां मौजूद थे, वहां बड़े मियां भी पहुंच गए यानी टाइगर श्रॉफ के साथ अक्षय कुमार ने भी होली खेली, लेकिन कपड़ा फाड़ होली।

    यह भी पढ़ें- बार- बार अपने पास बैठने को कहती रहीं दिशा पाटनी, टस से मस नहीं हुए टाइगर श्रॉफ, सरेआम कर दी बेइज्जती

    टाइगर और अक्षय संग दिशा की होली

    दिशा पाटनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर होली सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया है। जिसकी शुरुआत टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार के उन्हें रंग लगाने से होती है। इसके बाद एक्ट्रेस खिलाड़ी कुमार को दौड़ाते हुए नजर आती हैं।

    अक्षय की कपड़ा फाड़ होली

    दिशा पाटनी ने वीडियो में पार्टी वेन्यू का भी नजारा दिखाया। जहां उनके कई सारे दोस्त एक- दूसरे को रंग लगाते हुए दिखाई दिए। वीडियो में अक्षय कुमार होली की मस्ती में एक दोस्त के कपड़े भी फाड़ते हुए नजर आए। वीडियो को शेयर करते हुए दिशा पाटनी ने कैप्शन देते हुए लिखा- हैप्पी होली।

    View this post on Instagram

    A post shared by disha patani (paatni) 🦋 (@dishapatani)

    अक्षय- टाइगर का ब्रोमैंस

    अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां जल्द रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में दोनों अक्सर फिल्म का प्रमोशन करते साथ में नजर आते हैं। वहीं, अब अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने साथ में होली भी सेलिब्रेट किया और खूब मस्ती करते हुए नजर आए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- नव्या नंदा ने शेयर की अमिताभ बच्चन के घर हुई होलिका दहन की तस्वीरें, लोगों को खली एश्वर्या और आराध्या की कमी

    कब रिलीज होगी बड़े मियां छोटे मियां ?

    बड़े मियां छोटे मियां कुछ दिनों बाद ईद के मौके पर 11 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ लीड फीमेल लीड में सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ शामिल हैं। बड़े मियां छोटे मियां का डायरेक्शन अली अब्बास जफर ने किया है। वहीं, प्रोडक्शन वालु भगनानी और जैकी भगनानी की कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। 

    यह भी पढ़ें- Holi 2024: होली की मस्ती में डूबीं कियारा आडवाणी, रंगों से सने कुछ इस हाल में नजर आए सिद्धार्थ मल्होत्रा