Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Holi 2024: होली की मस्ती में डूबीं कियारा आडवाणी, रंगों से सने कुछ इस हाल में नजर आए सिद्धार्थ मल्होत्रा

    Updated: Mon, 25 Mar 2024 01:22 PM (IST)

    कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जमकर होली सेलिब्रेट की है। एक्ट्रेस ने होली पर अपनी एक क्यूट फोटो शेयर की है जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा भी उनक ...और पढ़ें

    होली की मस्ती में डूबे सिद्धार्थ- कियारा, (X Image)
    होली की मस्ती में डूबे सिद्धार्थ- कियारा, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सितारों के होली सेलिब्रेशन की झलकियां सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही हैं। अमिताभ बच्चन से अनुष्का शर्मा कई स्टार्स ने फैंस को रंगों से भरे इस त्योहार की बधाई दी है। इस बीच कुछ स्टार्स ने अपने होली सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की है। इनमें डॉन गर्ल कियारा आडवाणी का नाम भी शामिल हो गया है।

    कियारा आडवाणी ने होली पर अपनी एक क्यूट फोटो शेयर की है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा भी उनके साथ नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- नव्या नंदा ने शेयर की अमिताभ बच्चन के घर हुई होलिका दहन की तस्वीरें, लोगों को खली एश्वर्या और आराध्या की कमी

    लाल-पीले हुए सिद्धार्थ और कियारा

    कियारा आडवाणी शादी के बाद इस साल अपनी दूसरी होली सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में उन्होंने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ होली सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की है।  तस्वीर में एक्ट्रेस पति की बांहों में नजर आ रही हैं। लाल-पीले रंग से रंगे कियारा और सिद्धार्थ कपल गोल सेट कर रहे हैं। पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने दिलचस्प कैप्शन देते हुए लिखा, "अपने घरवाले के साथ होली।"

    View this post on Instagram

    A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

    फैंस ने लुटाया प्यार

    कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के होली पोस्ट पर उनके फैंस ने खूब प्यार लुटाया है। दोनों को बधाई देते हुए एक यूजर ने कमेंट किया, "हैप्पी होली क्यूटीस।" एक अन्य यूजर ने कहा, "सबसे प्यारे कपल को होली मुबारक।" एक और यूजर ने कमेंट किया, "हैप्पी होली सिडकी।"

    कियारा की आने वाली फिल्में

    कियारा आडवाणी के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस की एंट्री डॉन यूनिवर्स में हो गई है। फरहान अख्तर ने डॉन 3 के लिए उन्हें बतौर लीड एक्ट्रेस साइन किया है। उनके साथ फिल्म में रणवीर सिंह मेल लीड में शामिल हैं। कियारा आडवाणी के पास डॉन 3 के अलावा साउथ की भी एक बड़ी फिल्म हैं। रामचरण के साथ एक्ट्रेस फिल्म गेम चेंजर में भी नजर आएंगीं।

    यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut: 'हिमाचल से नहीं लड़ूंगी चुनाव', लोकसभा का टिकट मिलने के बाद वायरल हुआ कंगना रनोट का पुराना ट्वीट

    योद्धा सिद्धार्थ मल्होत्रा

    सिद्धार्थ मल्होत्रा के वर्क फ्रंट पर नजर डाले, तो हाल ही में उनकी फिल्म योद्धा थिएटर्स में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ राशि खन्ना और दिशा पाटनी लीड रोल में हैं। फिल्म 15 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हुई है। 

    खबरें और भी