यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नव्या नंदा ने शेयर की अमिताभ बच्चन के घर हुई होलिका दहन की तस्वीरें, लोगों को खली ऐश्वर्या और आराध्या की कमी!
होली से पहले 24 मार्च को अमिताभ बच्चन के घर धूमधाम से होलिका दहन किया गया। जहां उनका पूरा परिवार मौजूद रहा। सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें नव्या नंदा ने स ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन का परिवार बॉलीवुड में ग्रैंड होली सेलिब्रेट करने के लिए जाना जाता है। साल 2024 में भी बच्चन फैमिली ने खास तैयारी की है। बीते दिन पूर्णिमा पर अमिताभ बच्चन के घर होलिका दहन किया गया। जहां उनका पूरा परिवार मौजूद रहा।
अमिताभ बच्चन के घर हुई होलिका दहन की पूजा की कुछ झलकियां नव्या नंदा ने शेयर की है। इनमें मामा अभिषेक बच्चन के साथ उनकी क्लोज बॉन्डिंग देखने को मिली।
यह भी पढ़ें- बेटे अकाय कोहली के साथ भारत लौटेंगीं Anushka Sharma, विराट कोहली को IPL 2024 में चीयर करती आएंगी नजर?
रंगों से भरी नव्या की होली
होलिका दहन पर नव्या नंदा सफेद रंग का सलवार कमीज पहने नजर आईं। पहली फोटो उन्होंने अपनी जलती हुई होलिका के साथ शेयर की। दूसरी फोटो में अभिषेक बच्चन होलिका के पास बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। तीसरी तस्वीर नव्या ने होली के रंगों से भरी एक थाली की पोस्ट की है।
अभिषेक और नव्या की होली
नव्या नंदा एक फोटो में मामा अभिषेक बच्चन के मांथे पर गुलाल लगाकर होली विश करते हुए दिख रही हैं। इसके साथ बैकग्राउंड में ऐश्वर्या राय भी नजर आ रही हैं। होलिका की कुछ और फोटो शेयर करते हुए नव्या नंदा ने इसे हिंदी में कैप्शन दिया, होलिका दहन।
यह भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे की फिल्म आते ही सास रंजना जैन के बदले तेवर, बहू को लेकर कह दी ऐसी बात, यकीन करना हुआ मुश्किल
View this post on Instagram
खली ऐश्वर्या और आराध्या की कमी
अमिताभ बच्चन के घर हुए इस होलिका दहन में नव्या नंदा ने ऐश्वर्या राय और आराध्या के साथ तस्वीरें नहीं शेयर की, जो सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को पसंद नहीं आया। ये नाराजगी उनके कमेंट सेक्शन में देखने को मिली। नव्या के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, "आप ऐश्वर्या और आराध्या के साथ भी फोटो शेयर क्यों नहीं करती? क्या वो आपके परिवार का हिस्सा नहीं हैं।" एक अन्य यूजर ने कहा, "मुझे बुरा लगता है। ऐश्वर्या आपको लोगों के साथ कभी फोटो नहीं लेतीं।"
