Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बेटे अकाय कोहली के साथ भारत लौटेंगीं Anushka Sharma, विराट कोहली को IPL 2024 में चीयर करती आएंगी नजर?

    Updated: Fri, 22 Mar 2024 07:30 PM (IST)

    IPL 2024 में विराट कोहली के फैंस उन्हें पिच पर चौके और छक्के जड़ते हुए देखने के लिए बेताब हैं। इस बीच खबर आई है कि अनुष्का शर्मा भी पति को आईपीएल में ...और पढ़ें

    विराट कोहली के लिए बेटे अकाय कोहली के साथ भारत लौटेंगी अनुष्का शर्मा, (X Image)
    विराट कोहली के लिए बेटे अकाय कोहली के साथ भारत लौटेंगी अनुष्का शर्मा, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का आगाज हो गया है। 22 मार्च को लीग का पहला मैच भी खेला जाने वाला है, जो चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच है। ऐसे में विराट कोहली के फैंस उन्हें पिच पर चौके और छक्के जड़ते हुए देखने के लिए बेताब हैं। इस बीच खबर आई है कि अनुष्का शर्मा भी पति को आईपीएल में चीयर करने वाली हैं।

    विराट कोहली, इंडियन प्रीमियर लीग के स्टार क्रिकेटर हैं। दुनियाभर में उनके फैंस बसते हैं। विराट कोहली जब ग्राउंड पर होते हैं, तो पलके झपकाना मुश्किल हो जाता है।

    यह भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे की फिल्म आते ही सास रंजना जैन के बदले तेवर, बहू को लेकर कह दी ऐसी बात, यकीन करना हुआ मुश्किल

    लंदन से वापस लौटेंगे अनुष्का और अकाय

    विराट कोहली को क्रिकेट पिच पर फैंस के साथ- साथ पत्नी अनुष्का शर्मा का भी फुल सपोर्ट मिलता है। एक्ट्रेस हर बड़े मैच में विराट कोहली को सपोर्ट करती हुई नजर आती हैं। अब आईपीएल 2024 को लेकर भी यही जानकारी सामने आई है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली के लिए अनुष्का बेटे अकाय कोहली और बेटी वामिका कोहली के साथ लंदन से भारत वापसी करने वाली हैं।

    आईपीएल में विराट कोहली को करेंगीं चियर

    अनुष्का शर्मा पहले दिन तो, नहीं बाद में आईपीएल में शामिल हो सकती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अकाय कोहली अब लगभग डेढ़ महीने का हो चुके हैं और फ्लाइट में ट्रेवल करने के लिए तैयार हैं। अकाय कोहली का जन्म 15 फरवरी को हुआ था और तब से कोहली परिवार लंदन में ही है। विराट भी पत्नी की प्रेग्नेंसी के बाद लंबी छुट्टी पर चले गए थे, लेकिन आईपीएल के साथ उन्होंने वापसी की है।

    यह भी पढ़ें- स्नेक वेनम केस में Elvish Yadav की गिरफ्तारी पर अब आई अभिषेक कुमार की प्रतिक्रिया, कहा- 'मुझे उन्हें देखकर...'

    दुनिया से छिपाकर रखी थी प्रेग्नेंसी

    अनुष्का शर्मा अपनी सेकेंड प्रेगनेंसी के दौरान भी विराट कोहली को मैच में सपोर्ट करते हुए नजर आई थीं। एक्ट्रेस को लेकर लगातार खबरें सुनने को मिल रही थी कि वो प्रेग्नेंट हैं, लेकिन विराट और अनुष्का में से किसी ने भी प्रेग्नेंसी का खुलासा नहीं किया था। फिर भी अनुष्का, विराट के कई मैच में उन्हें चीयर करते नजर आई थीं। 

    खबरें और भी