जिसे समझा घमंडी, वही निकली फिल्म की जान; आदित्य धर की 'शेरनी' जिसने Dhurandhar 2 को कराया ब्लॉकबस्टर!
आदित्य धर की शेरनी जिसकी वजह से स्पाई थ्रिलर धुरंधर और धुरंधर 2 ब्लॉकबस्टर रही थी। डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म की जान बताया है। ...और पढ़ें

धुरंधर 2 की शेरनी के लिए आदित्य धर का पोस्ट। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर और धुरंधर 2 दमदार फिल्म थी। फिल्म की कहानी और एक्शन के साथ-साथ जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, वो फिल्म के कलाकारों का लुक था।
सच्ची घटनाओं और कैरेक्टर्स से प्रेरित धुरंधर 2 के किरदारों को परफेक्ट दिखाने के लिए आदित्य धर ने एक ऐसे आर्टिस्ट को अपनी टीम में शामिल किया जिन्हें वो पहले घमंडी समझते थे।
हाल ही में, आदित्य धर ने धुरंधर की जान प्रीतिशील (Preetisheel) के बारे में एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। प्रीतिशील फिल्म की कैरेक्टर आर्टिस्ट थीं। उन्होंने रणवीर सिंह को हमजा बनाने से लेकर अर्जुन रामपाल को मेजर इकबाल के रूप में बदला था।
कैरेक्टर आर्टिस्ट के लिए आदित्य धर का पोस्ट
आदित्य धर ने प्रीतिशील की तारीफ में एक पोस्ट शेयर करते हुए सेट से ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने प्रीतिशील को अपना 'शेर' बताया है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "यह प्रीतिशील के लिए है, पठानकोट से मेरी सरदारनी बहन। मेरा शेर।"
प्रीतिशील के बारे में सुनी थीं गलत बातें
आदित्य धर ने कहा कि वह पहले प्रीतिशील को गलत समझते थे। उन्होंने लिखा, "जब मैंने पहली बार उनका नाम सुना तो सच कहूं, मैं थोड़ा हिचकिचाया था। चारों ओर तरह-तरह की बातें चल रही थीं। लोग कह रहे थे, "वह बहुत घमंडी हैं", "वह बहुत महंगी हैं," "वह सिर्फ बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करती हैं।" और फिर मैं उनसे मिला। उस एक मुलाकात में सारी बातें धरी की धरी रह गईं।"
कैरेक्टर आर्टिस्ट से मिली सीख
आदित्य धर ने आगे कहा, "इससे मुझे एक बात याद आई जो मैंने इस इंडस्ट्री में बहुत मुश्किल से सीखी है, अपनी सच्चाई कभी भी दूसरों की राय के आधार पर मत बनाओ। ज्यादातर मामलों में ये राय ऐसी जगह से आती हैं जिसका उस इंसान से कोई लेना-देना नहीं होता जिससे आप मिलने वाले हैं।"
खबरें और भी
धुरंधर के डायरेक्टर ने कहा, "प्रीति में मुझे न सिर्फ जबरदस्त हुनर वाली एक कलाकार मिली, बल्कि एक बेहद नेकदिल, जमीन से जुड़ी और बहुत प्यार करने वाली इंसान भी मिली। इस आपाधापी के बीच हमने जो हंसी-मजाक किया, जिंदगी के बारे में जो लंबी-लंबी बातें कीं, हर किरदार पर घंटों तक जो बारीकी से काम किया- ये वो यादें हैं जिन्हें मैं जिंदगी भर अपने साथ रखूंगा।"
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की कमाई से दुनिया में मचा कोहराम, रणवीर सिंह की फिल्म TOP 10 हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में शुमार
View this post on Instagram
20 हजार किरदारों को दिया था लुक
आदित्य धर ने आगे बताया कि प्रीति और उनकी टीम ने 20 हजार कलाकारों को उनके किरदारों में ढालने के लिए खूब मेहनत की। प्रीति ने ही बड़े साहब और नवाब शफीक जैसे कठिन किरदारों को उनके लुक में ढाला बड़ी बारीकी से ढाला था। आदित्य ने यह भी बताया कि प्रीति ने हमेशा उन्हें प्रोत्साहित किया है और वह हमेशा कहती थीं कि उनकी यह फिल्म धमाल मचाएगी। उन्होंने प्रीति को HOD से बढ़कर अपनी फैमिली बताया है।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 on OTT: बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने के बाद धुरंधर 2 का ओटीटी पर होगा धमाका, कब और कहां होगी रिलीज?