विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

264 घंटे 14 गाने... 1600 करोड़ी Dhurandhar के लिए 22 घंटे किया कंपोजर ने काम, निर्देशक के बेडरूम में हुई थी रिकॉर्डिंग

Published: Wed, 08 Apr 2026 06:47 PM (IST)

धुरंधर 2 की कहानी के साथ इसके गाने भी ग्लोबली काफी धमाल मचा रहे हैं। इस फिल्म के 14 गानों ...और पढ़ें

11 दिन में बनकर तैयार हुए 'धुरंधर 2' के गाने/ फोटो- Instagram

11 दिन में बनकर तैयार हुए 'धुरंधर 2' के गाने/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का खुमार हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म की स्टारकास्ट से लेकर इसकी धांसू कहानी तक, हर एक चीज फैंस का दिल जीत रही है।

खास तौर पर 'धुरंधर 2' का बैकग्राउंड म्यूजिक और इसके गाने लोगों को बेहद पसंद आए हैं। हाल ही में निर्देशक आदित्य धर ने इसके लिए म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव का खास अंदाज में शुक्रिया अदा किया और साथ ही यह भी बताया कि कैसे उन्होंने महज 11 दिनों के अंदर फिल्म के 14 गाने तैयार करके दिए थे।

11 दिनों में बनाए 'धुरंधर 2' के सभी गाने

निर्देशक आदित्य धर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव के साथ 'बिहाइंड द सीन्स' की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन्हें शेयर करते हुए निर्देशक ने शाश्वत की सराहना में एक लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा। आदित्य ने लिखा,

 कुछ कोलैबोरेशन काम से भी बढ़कर होते हैं, वे अपने बन जाते हैं। 'शा' मेरे लिए वही है। वह सिर्फ 'धुरंधर' का म्यूजिक कंपोजर नहीं है, बल्कि मैं उसे एक छोटे भाई की तरह देखता हूं। वह एक ऐसा इंसान है, जिसके साथ मैंने उथल-पुथल, खामोशी, आइडियाज और काफी क्रिएटिव दिन बिताए हैं। उसने फिल्म के लिए जो कुछ भी किया है, वह अभी भी रियल नहीं लग रहा है। मैं यह सबको बताना चाहूंगा कि उसने 'धुरंधर: पार्ट 1' के लिए मुझे 9 दिन में 9 गाने तैयार करके दिए थे और 6 दिन में इसका बैकग्राउंड म्यूजिक तैयार किया था। वहीं, 'धुरंधर: द रिवेंज' के लिए उसने 11 दिन में 14 गाने और 3 बैकग्राउंड म्यूजिक बनाकर दिए हैं।"

adityadharfilms_1775539025_3869821408260350807_465234516

यह भी पढ़ें- आदित्य धर की 'धुरंधर' स्ट्रैटजी; लुधियाना बैंकॉक समेत इन शहरों में बना 'लियारी' का वो काल्पनिक साम्राज्य!

3 महीने के अंदर रिलीज हुए दोनों फिल्मों के एल्बम

आदित्य धर ने अपने लंबे पोस्ट में आगे लिखा, "इतने कम समय में जिस गहराई के साथ और जिस बड़े स्केल पर काम किया गया है, यह एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्वालिटी है, यह पागलपन है। जो चीज इसे और भी अनरियल बनाती है, वह है 3 महीने के अंदर दोनों एल्बम रिलीज करना और ग्लोबली टॉप चार्ट में रहना। हर गाने को खूब प्यार मिला है और यह किसी भी फिल्म के लिए बहुत ही मुश्किल काम होता है।"

'दिन में 22-22 घंटे चलता था काम...'

आदित्य धर ने म्यूजिक बनाने के जुनून का जिक्र करते हुए लिखा, "15 दिनों तक मेरा घर मेरा नहीं था, बल्कि एक म्यूजिक स्टूडियो बन चुका था, जहां हर रूम में कुछ न कुछ चल रहा था। लिविंग रूम में म्यूजिक बज रहा था, तो बेडरूम में रिकॉर्डिंग हो रही थी, बालकनी में लिखना-पढ़ना हो रहा था। सिंगर्स और म्यूजिशियंस बिना रुके काम कर रहे थे। वे दिन में 22-22 घंटों तक काम कर रहे थे, उन्हें समय की कोई सुध नहीं थी। बस उनमें यह जुनून था कि काम एकदम सही हो।"

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Aditya Dhar (@adityadharfilms)

निर्देशक ने आगे लिखा, "इन सभी के बीच में था 'शा'। क्रिएट, कंपोज, गाइड, रिएक्ट... हर चीज वह एक साथ कर रहा था। कई दिन तो ऐसे भी थे, जब वह नींद न मिलने के कारण बीमार हो जाता था, लेकिन वह काम नहीं रुकने देता था। इस तरह शिद्दत से काम करने वाले लोग बहुत कम होते हैं।"

शाश्वत सचदेव की यह मेहनत फिल्म में साफ दिखाई दी है। 'धुरंधर 1' के गाने तो लोगों ने पसंद किए ही थे, लेकिन इसी के साथ सेकंड पार्ट का म्यूजिक भी फैंस का दिल जीतने में पूरी तरह सफल रहा है।

यह भी पढ़ें- 50 रुपए दो, धुरंधर 2 देखो! आदित्य धर की फिल्म पर 'डिजिटल डाका', Dhurandhar 2 को लीक करने वालों पर दर्ज FIR