Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    50 रुपए दो, धुरंधर 2 देखो! आदित्य धर की फिल्म पर 'डिजिटल डाका', Dhurandhar 2 को लीक करने वालों पर दर्ज FIR

    Updated: Wed, 08 Apr 2026 03:12 PM (IST)

    'धुरंधर 2' की शानदार कमाई के बीच कुछ लोगों ने फिल्म को 50 में बेचना शुरू किया था। इसी बीच अब पुलिस ने लीक करने वाले गैंग पर शिकंजा कसा है। ...और पढ़ें

    धुरंधर 2 को ऑनलाइन बेचने वालों पर कसा शिकंजा

    धुरंधर 2 को ऑनलाइन बेचने वालों पर कसा शिकंजा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त 'धुरंधर: द रिवेंज' की ही आंधी देखने को मिल रही है। फिल्म की कमाई लगातार जारी है और उम्मीद है फिल्म जल्द ही आने वाले वक्त में करीब 2000 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

    फिलहाल फिल्म का आंकड़ा 1700 करोड़ के करीब है लेकिन इसी बीच अब फिल्म लीक हो गई है और 50 रुपए में फिल्म बेची जा रही है। क्या है ये पूरी खबर आइए आपको बताते हैं...

    50 रुपए में बिक रही 'धुरंधर 2'

    सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे लेकिन ये सच है कि 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) इस वक्त करीब 50 रुपए में बेची जा रही है। हाली ही में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। जांच में पता चला है कुछ लोग धुरंधर को ऑलनाइन बेच रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने शिकंजा कसा है। इस मामले में पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट की धारा 51 के तहत मामला दर्ज किया है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का खेल निराला, मंगलवार को जारी रहा तूफान

    ranveerdhu

    आईएनएस के मुताबिक, साइबर पुलिस की जांच के अनुसार, कुछ लोग टेलीग्राम पर अवैध तरीके से धुरंधर 2 को ऑनलाइन बेच रहे थे। कुछ लोगों ने टेलीग्राम पर एक ग्रुप बना रखा था। अगर किसी को भी धुरंधर 2 देखनी है तो उन्हें ये कॉपी खरीदनी पड़ेगी और 50 रुपए का भुगतान करके वो यह फिल्म खरीद सकते हैं। हालांकि अब इस पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है।

    फिल्म को लेकर आदित्य धर ने दिया था मैसेज

    आपको बता दें कि इस मामले में जांच के बाद अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी है और मामले की अच्छी तरह से जांच की जा रही है। आपको बता दें कि जब धुरंधर 2 रिलीज हुई थी तो मेकर्स ने सीधे से सभी से विनती की थी कि कोई भी फिल्म को ऑनलाइन लीक ना करे और इसके अलावा फिल्म का स्पॉइलर भी ना दे।

    खबरें और भी

    aditya dhar 1

    पाइरेसी से बचने के लिए मेकर्स ने काफी कुछ किया। हालांकि पाकिस्तान में फिल्म का पाइरेटेड वर्जन खूब लीक हुआ और वहां धड़ल्ले से लोग अभी भी फिल्म देख रहे हैं। बड़ी बात यह भी है कि पाकिस्तान के लोगों को फिल्म खूब पसंद भी आई है।

    वहीं धुरंधर 2 की बात करें तो वर्ल्डवाइड (Dhurandhar 2 Collection) फिल्म ने अभीतक 1641 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं भारत में करीब फिल्म की कमाई का आंकड़ा 1100 करोड़ के करीब पहुंचने वाला है।

    आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी इस फिल्म से रणवीर सिंह (Ranveer Singh) फिर से सुपरस्टार की गद्दी पर विराजमान हो गए हैं। वहीं फिल्म की कमाई अभी भी जारी है।

    यह भी पढ़ें- 'अब बताओ किसका मजाक बना', Dhurandhar 2 की सफलता के 20 दिन बाद Deepika Padukone ने ट्रोल को दिया करारा जवाब