Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का खेल निराला, मंगलवार को जारी रहा तूफान

    Updated: Wed, 08 Apr 2026 08:39 AM (IST)

    'धुरंधर 2' दुनियाभर में 1700 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए कमर कस चुकी है। 20 वें दिन मंगलवार को भी रणवीर सिंह की फिल्म का धांसू कलेक्शन हुआ। ...और पढ़ें

    धुरंधर: द रिवेंज वर्ल्डवाइड कलेक्शन/ फोटो- Instagram

    धुरंधर: द रिवेंज वर्ल्डवाइड कलेक्शन/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को बॉक्स ऑफिस पर अब रोकना मुश्किल ही नहीं... नामुमकिन सा लग रहा है। मूवी को सिनेमाघरों में आए 20 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन दुनियाभर में फिल्म की कमाई का तूफान कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

    1600 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी आदित्य धर की इस स्पाई-थ्रिलर फिल्म का 20वें दिन भी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर दबदबा देखने को मिला। 1700 करोड़ के क्लब में शामिल होने से रणवीर सिंह की यह फिल्म अब कितनी पीछे है, आइए नीचे देखते हैं पूरे आंकड़े:

    20 दिनों में 'धुरंधर 2' की झोली में आए इतने करोड़

    पहले ही दिन दुनियाभर में 241 करोड़ रुपये की बंपर ओपनिंग लेने वाली 'धुरंधर: द रिवेंज' की रिलीज को कल 20 दिन पूरे हो चुके हैं। अपने नाम बड़े-बड़े रिकॉर्ड दर्ज करवा चुकी रणवीर सिंह की यह मूवी दुनियाभर में सबसे तेज 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली फिल्म तो पहले ही बन चुकी थी, और अब यह 2000 करोड़ के जादुई आंकड़े की तरफ निशाना साधे बैठी है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2: अमीषा पटेल ने जाकिर खान को लगाई फटकार, बोलीं- 'धुरंधर' से पहले Sunny Deol-Shah Rukh...

    tseries.official_1775468146_3869229664308490303_1103704045

    सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने रिलीज के 20 दिनों के अंदर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल 1641 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है। फिल्म ओवरसीज मार्केट में 404 करोड़ रुपये तक कमा चुकी है। इस फिल्म को 1700 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए अब मात्र 59 करोड़ रुपये का कलेक्शन और करना है।

    खबरें और भी

    dhurandhar the revenge worldwide box office collection

    'धुरंधर 2' के नाम दर्ज हैं कौन-कौन से रिकॉर्ड?

    अगर 'धुरंधर 2' के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स की बात की जाए, तो इसके नाम अब तक 5 बड़े रिकॉर्ड दर्ज हो चुके हैं:

    • भारत में सबसे बड़ी फिल्म: 'धुरंधर: द रिवेंज' भारत में 1000 करोड़ रुपये कमाने वाली इकलौती हिंदी फिल्म बन गई है।
    • सबसे तेज 1000 करोड़: 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में सबसे तेजी से 1000 करोड़ रुपये का बिजनेस करने का रिकॉर्ड बनाया है।
    • बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ा: नॉर्थ अमेरिका (North America) में भी इस फिल्म ने 'बाहुबली 2' का 9 सालों का पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे अधिक कमाई करने का इतिहास रचा है।
    • सबसे बड़ी ओपनिंग: हिंदी सिनेमा में इस फिल्म के नाम अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग करने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
    • सबसे तेज 500 करोड़: यह विश्वभर के बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेजी से 500 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म है।

    इसके अलावा, लगभग 4 घंटे के रनटाइम के साथ यह इंडियन सिनेमा की सबसे लंबी फिल्मों में से एक है, जिसे दर्शकों का इतना बेइंतहा प्यार मिल रहा है। अब बस फैंस को इंतजार है तो रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टारर फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने का। 

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 एक्टर को मिली जान से मारने की धमकी, अभिनेता ने सुनाई आपबीती