Dhurandhar 2: अमीषा पटेल ने जाकिर खान को लगाई फटकार, बोलीं- 'धुरंधर' से पहले Sunny Deol-Shah Rukh...
अमीषा पटेल ने जाकिर खान के हालिया बयान पर जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री Dhurandhar से जलती है। ...और पढ़ें
-1775578316852_m.webp)
अमीषा पटेल ने लगाई जाकिर खान की क्लास

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बाद बॉलीवुड हिल गया है और डर गया है। अमीषा ने सोशल मीडिया पर जाकिर से कहा कि वे नकारात्मकता न फैलाएं, क्योंकि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने आदित्य धर के निर्देशन वाली इस फिल्म को महत्व दिया है और उसका सम्मान किया है।
अमीषा पटेल ने जाकिर खान को लगाई फटकार
अमीषा ने अपने X हैंडल पर अभिनेता शाहरुख खान, सलमान खान, सनी देओल और ऋतिक रोशन के उदाहरण दिए, जिन्होंने 'धुरंधर' से पहले मेगा हिट्स दी थीं।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 ने तोड़ा 'दंगल' का रिकॉर्ड, Box Office पर ऐतिहासिक कमाई कर बनी नंबर 1
एक्टर ने लिखा, 'यार, NEGATIVITY फैलाना बंद करो! फिल्म इंडस्ट्री ने धुरंधर (Dhurndhar) को वैल्यू और रिस्पेक्ट दी है! शाह रुख, सलमान, सनी, ऋतिक, अजय जैसे सुपरस्टार्स ने सिर्फ 1 नहीं बल्कि 25 से ज्यादा मेगा हिट्स दी हैं और आगे भी देते रहेंगे। चिल-गदर बहुत सालों से सबने पहले ही मचाई है और आगे भी मचाएंगे'।
DUDE-Stop spreading NEGATIVITY!film industry has valued n respected DHURANDHAR!Superstars like SRK,SALMAN,SUNNY , HRITHIK,AJAY et have given not just 1 but 25 plus mega hits n will continue to do so👍CHILL-GADAR bahut saalon se sabne already machai hain aur aage bhi machaayenge👍 pic.twitter.com/MqOD74LH83
— ameesha patel (@ameesha_patel) April 7, 2026
जाकिर खान ने कही थी ये बात
एक इवेंट के दौरान जाकिर ने कहा था, 'आप कितने ही बधाई वाले पोस्ट डाल दें, कितनी ही कहानी डाल दें, कितने ही इंटरव्यू में आप बोल दें मेरी पसंदीदा फिल्म, मगर सच तो यह है कि धुरंधर से सबकी जलती तो है। उन्होंने आगे कहा, 'बम फिल्म में फूटे लियारी में पर धुआं उड़ा है बांद्रा से जुहू में'।
अमीषा पटेल ने की थी 'धुरंधर' की तारीफ
धुरंधर को बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के स्टार्स की तारीफ बटोरी है, अमीषा पटले ने भी X पर धुरंधर: द रिवेंज की तारीफ की थी। उन्होंने लिखा था, 'आंखें खोलने वाला। इंडस्ट्री का धुरंधर की तारीफ करना वाह है और ब्रांड सारी तारीफों का हकदार है। इंडस्ट्री को यह समझने की जरूरत है कि आदित्य ने एक फिल्म बनाई है, कोई प्रोजेक्ट नहीं, एक्टर्स को कास्ट किया है, न कि इंस्टाग्रामर्स को जो पार्टियों में ट्रेंड करते हैं। प्रोजेक्ट बनाना बंद करो और फिल्में बनाना शुरू करो'।
Eye opener 👌Industry Praising DHURANDHAR is wow and the brand deserves all the accolades 👏👏industry needs to realise that ADITYA made a film and not a project,,casted actors and not instagrammars who trend at parties 👍stop making projects and and start making films👍
— ameesha patel (@ameesha_patel) March 24, 2026
धुरंधर: द रिवेंज में अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh), अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, संजय दत्त, गौरव गेरा, मानव गोहिल और अन्य लीड रोल में हैं। यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।