आदित्य धर की 'धुरंधर' स्ट्रैटजी; लुधियाना बैंकॉक समेत इन शहरों में बना 'लियारी' का वो काल्पनिक साम्राज्य!
रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में पाकिस्तान का लियारी शहर खड़ा करने के लिए मेकर्स ने काफी मेहनत की है। उन्होंने यह काल्पनिक साम्राज ...और पढ़ें

आदित्य धर ने इन शहरों में बनाया 'लियारी' का सेट / फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) बॉक्स ऑफिस पर इतिहास लिख रही है। रणवीर सिंह की इस फिल्म को देखकर जो भी सिनेमाघरों से बाहर निकल रहा है, वह इसकी कहानी और एक्टर्स की परफॉर्मेंस की तो चर्चा कर ही रहा है, लेकिन साथ ही फिल्म की 'पीक डिटेलिंग' को भी पकड़ रहा है।
इस स्पाई-थ्रिलर फिल्म में आदित्य धर ने कराची के 'लियारी' इलाके की कहानी दिखाई है, जिसके लिए उन्होंने इस पूरे शहर का एक शानदार सेट तैयार किया था। लेकिन क्या आपको पता है कि लियारी के इस काल्पनिक शहर को खड़ा करने के लिए आदित्य धर ने कई अलग-अलग शहरों को चुना है? आइए नीचे पढ़ते हैं कि कहां-कहां खड़ा हुआ लियारी का यह साम्राज्य:
लियारी का 'चील चौक' और बैंकॉक
जब 'धुरंधर 2' रिलीज हुई थी, तो एक पाकिस्तानी युवा ने यह दावा किया था कि रणवीर सिंह और आदित्य धर सुबह के वक्त, जब आवाम सोती है, तब लियारी के 'चील चौक' पर गुपचुप शूटिंग करते हैं। हालांकि, सच्चाई यह है कि आदित्य धर ने जिस 'चील चौक' को फिल्म में दिखाया है, वह लियारी नहीं, बल्कि बैंकॉक है। अरशद पप्पू को खत्म करने से लेकर आलम के जूस सेंटर तक, लियारी का अधिकांश हिस्सा मेकर्स ने बैंकॉक में ही शूट किया है।
यह भी पढ़ें- 50 रुपए दो, धुरंधर 2 देखो! आदित्य धर की फिल्म पर 'डिजिटल डाका', Dhurandhar 2 को लीक करने वालों पर दर्ज FIR

मुरीदके कैंप साइट - लियारी
पंजाब में लुधियाना के खेड़ा गांव में आदित्य धर ने कराची के लियारी इलाके जैसा एक बहुत बड़ा सेट बनाया था। फिल्म में 'तहसील लियारी' को दिखाने के लिए इस खेड़ा गांव को एक पाकिस्तानी गांव में तब्दील कर दिया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो एक दिन जब सुबह गांव वाले सोकर उठे, तो उनके घरों की छतों पर पाकिस्तानी झंडे लगे हुए थे। यहीं पर आदित्य धर ने लगभग तीन दिनों तक मेजर इकबाल और हमजा के बीच एक इंटेंस फाइट सीन फिल्माया था।
खबरें और भी

यालिना और हमजा का घर
पीवीआर सिनेमा ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से एक तस्वीर यालिना और हमजा के 'लियारी' स्थित शानदार विला की है। लियारी में दिखाया गया हमजा अली मजारी का यह बंगला असल में अमृतसर का 'आनंद विला' है।

रहमान डकैत की आलीशान कोठी
'धुरंधर 2' में जहां हमजा अली मजारी के घर ने लोगों का ध्यान खींचा, तो वहीं इसके पहले पार्ट में रहमान डकैत की आलीशान कोठी की खूब चर्चा हुई थी, जो लियारी का सबसे बड़ा घर था। हालांकि, यह कोठी असल में अमृतसर में ही स्थित है, जो 'लाल कोठी' के नाम से बेहद लोकप्रिय है।

यालिना-हमजा बाइक सीन
'धुरंधर' का वह सीन तो आपको याद ही होगा, जब हमजा अली मजारी, यालिना को अपनी बाइक की बैक सीट पर बिठाकर लियारी के हाईवे पर तेज रफ्तार में भागता है और पुलिस उनका पीछा करती है। यह 'हाई-ऑक्टेन चेज' सीन आदित्य धर ने चंडीगढ़ के सेक्टर 17 के अंडरपास में शूट किया था।

साउथ मुंबई में शूट हुआ यह इंटेंस सीन
अगर आपने 'धुरंधर 2' देखी है, तो आपको अच्छे से याद होगा कि एक सीन में चौधरी असलम और मेजर इकबाल के बीच एक इंटेंस सीक्वेंस फिल्माया गया है। इसमें मेजर इकबाल, चौधरी असलम उर्फ संजय दत्त को कुछ भी उल्टा न करने की नसीहत देते हैं और तभी सामने लियारी में कुछ लोग एक कपल को जिंदा जला देते हैं। निर्देशक ने यह खौफनाक सीन साउथ मुंबई के बलार्ड एस्टेट में शूट किया है।

मंकोली ब्रिज, डोंबिवली (महाराष्ट्र)
'धुरंधर' में रहमान डकैत का एक और अहम सीन फिल्माया गया था, जिसमें चौधरी असलम उसे मारने के लिए उसकी कार का ब्रिज पर पीछा करता है और उसे पकड़ लेता है। मेकर्स ने यह सीन महाराष्ट्र में डोंबिवली के मंकोली ब्रिज पर शूट किया था।

All Photo Credit- PVR Cinemas Instagram
धुरंधर: द रिवेंज की कमाई की बात करें तो यह फिल्म 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करके सबसे अधिक कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन चुकी है। वहीं यह वर्ल्डवाइड पुष्पा 2 और बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब है।