'जान-बूझकर की गई गलतबयानी...', Dhurandhar 2 के विवाद पर भड़के आदित्य धर, रणवीर के सीन पर मचा है बवाल
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह का एक सीन को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया था। अब आदित्य धर ने इस विवाद पर रिएक्शन दिया है। ...और पढ़ें

धुरंधर 2 के विवाद पर आदित्य धर का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर 2 का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें हमजा उर्फ जसकीरत सिंह का किरदार निभाने वाले रणवीर सिंह टर्बन लुक में सिगरेट पीते हुए नजर आए थे। यह AI फोटो थी। हालांकि, सिख समुदाय ने इस पर आपत्ति जताई थी और सोशल मीडिया पर बवाल भी मचा।
अब धुरंधर 2 को लेकर बढ़ रहे विवाद के बीच आदित्य धर (Aditya Dhar) ने एक पोस्ट के जरिए इस मामले पर सफाई दी है। धुरंधर डायरेक्टर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टेटमेंट जारी कर बताया कि फोटो की क्या सच्चाई है।
अफवाहों पर आदित्य धर का रिएक्शन
अपने स्टेटमेंट में आदित्य धर ने लिखा, "मैं उस जबरदस्त प्यार के लिए दिल से शुक्रगुजार और एहसानमंद हूं जो 'धुरंधर: द रिवेंज' को पूरे देश और दुनिया भर के दर्शकों से मिला है लेकिन मुझे पता चला है कि कुछ लोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके आधिकारिक तौर पर जारी किए गए प्रमोशनल कंटेंट को तोड़-मरोड़कर, गलत और भ्रामक बातें फैलाने के लिए एडिटेड फोटोज फैला रहे हैं।"

झूठा है रणवीर सिंह का ये वायरल सीन
आदित्य धर ने आगे लिखा, "ऐसी ही एक मनगढ़ंत तस्वीर में किरदार 'हमजा या जसकीरत' को पगड़ी पहने हुए सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। यह पूरी तरह से झूठ है और न तो यह फिल्म का और न ही हमारी तरफ से जारी की गई किसी भी ऑफिशियल कंटेंट का हिस्सा है। यह जान-बूझकर की गई गलतबयानी है, जिसका मकसद लोगों को भड़काना और शरारत पैदा करना है।"
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Vicky Kaushal ने अभी तक नहीं देखी Dhurandhar 2, बोले- 'मुझे पहला पार्ट पसंद आया लेकिन....'
भड़काने वाले लोगों को आदित्य की दो टूक
आदित्य धर ने कहा, "मैं यह बात पूरी तरह से साफ कर देना चाहता हूं कि मैं सिख समुदाय का बहुत सम्मान करता हूं और फिल्म में हर किरदार को बेहद संवेदनशीलता, गरिमा और जिम्मेदारी के साथ दिखाया गया है। किसी भी तरह की छेड़छाड़ किए हुए कंटेंट के जरिए इसके विपरीत कुछ भी दिखाने की कोशिश करना, एक बेकार और बेईमान हरकत है।"
View this post on Instagram
आदित्य धर ने दर्शकों से गुजारिश की कि वे सिर्फ ऑफिशियल कंटेंट पर ही भरोसा करें। उन्होंने कहा कि दर्शक फिल्म को वैसे ही देखें, जैसा उसे बनाने का मकसद था। उन्होंने कहा, "उन AI-जेनरेट गलत जानकारियों के झांसे में न आएं जिन्हें किसी छिपे हुए मकसद से फैलाया जा रहा है।"
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 का गाना सुनकर रोने लगे Ranveer Singh, प्रीति जिंटा के भी छलक गए आंसू