Dhurandhar 2 Worldwide Collection: धुरंधर 2 ने दुनियाभर में काटा गदर, सातवें दिन हुई छप्परफाड़ कमाई
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज के सात दिनों में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। फिल्म ने भारत के साथ-साथ दुनियाभर में रिकॉर्डतोड़ कमाई की है औ ...और पढ़ें
-1774501892901_m.webp)
कितना रहा धुरंधर 2 का कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम)
HighLights
धुरंधर 2 की सात दिनों में छप्परफाड़ कमाई
19 मार्च को रिलीज हुई थी फिल्म
रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) इस समय सबसे चर्चित फिल्म बनी हुई है। मूवी 19 मार्च को रिलीज हुई थी और तब से लेकर अभी तक इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करते हुए कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
कितना रहा भारत में कलेक्शन?
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन इसने 102.55 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ शानदार ओपनिंग की। वहीं दूसरे दिन इसका कलेक्शन 80.72 करोड़ और तीसरे दिन 113.00 करोड़ रुपये रहा। चौथे दिन फिल्म ने 114.85 करोड़, पांचवे दिन 65 करोड़, छठवें दिन 56.60 करोड़ और सातवें दिन 47.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 623.42 करोड़ रुपये रहा।
-1774502432209.jpg)
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की वजह से टूटा 'कनाडा' के थिएटर का 20 साल पुराना नियम? फैन ने लिखा- 'हम यकीन नहीं कर सकते...'
धुरंधर 2 ने इन बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई जारी है। फिल्म ने दुनियाभर में 1006.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ही धुरंधर 2 ने यूके बॉक्स ऑफिस पर 6 बड़ी फिल्मों के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
इसमें शाह रुख की चेन्नई एक्सप्रेस (424 करोड़), रणवीर की पद्मावत (585 करोड़), शाह रुख की दिलवाले (388 करोड़ रुपये), रणवीर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (357 करोड़ रुपये), आमिर की पीके (792 करोड़ रुपये) और रणबीर की एनिमल (915 करोड़ कलेक्शन) शामिल हैं।
खबरें और भी
-1774502464028.jpg)
क्या है धुरंधर 2 की कहानी?
इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में रणवीर सिंह ने अंडरकवर जासूस हमजा अली मजारी का रोल निभाया है जो रहमान डकैत को मारने के बाद लियारी पर राज करने का सपना देख रहा है। लेकिन बीच में एक लड़ाई बलोच और पठानियों की भी है जिसके लिए उसे एसपी चौधरी (संजय दत्त) का सामना करना पड़ेगा। जमाली जमाल (राकेश बेदी) के साथ मिलकर कैसे हमजा एक-एक करके सबको खत्म करता है और इसमें बीच में क्या-क्या ट्विस्ट आते हैं इसके लिए आपको फिल्म जरूर देखनी चाहिए।