Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 की वजह से टूटा 'कनाडा' के थिएटर का 20 साल पुराना नियम? फैन ने लिखा- 'हम यकीन नहीं कर सकते...'

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 04:06 PM (IST)

    दुनियाभर में कमाई से इतिहास रच रही 'धुरंधर: द रिवेंज' की वजह से कनाडा के सिनेमाघरों में अपना कई साल पुराना नियम तोड़ दिया है, जिसका खुलासा वहीं पर रहने ...और पढ़ें

    धुरंधर 2 की वजह से कनाडा सिनेप्लेक्स ने तोड़ा यह रूल/ Photo- Instagram

    धुरंधर 2 की वजह से कनाडा सिनेप्लेक्स ने तोड़ा यह रूल/ Photo- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) का खुमार हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म को 19 मार्च 2026 को दुनियाभर में रिलीज किया गया था।

    आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म ग्लोबली दर्शकों को किस कदर पसंद आ रही है, इस बात का अंदाजा आप फिल्म की महज 6 दिनों के अंदर 900 करोड़ की छप्परफाड़ कमाई से लगा सकते हैं। यह फिल्म सिर्फ विदेशी बॉक्स ऑफिस पर ही गदर नहीं मचा रही है, बल्कि 'धुरंधर 2' की खातिर कनाडा के थिएटर्स ने अपने कई सालों पुराने नियम भी तोड़ दिया है।

    कनाडा के सिनेमाघरों ने कई साल पहले बनाया था नियम 

    'धुरंधर: द रिवेंज' का रन टाइम 3 घंटे 55 मिनट का है। हाल ही में कनाडा में 'धुरंधर 2' देखने गई एक फैन ने बताया कि कैनेडियन थिएटर्स में फिल्म के दौरान आमतौर पर कोई इंटरवल ब्रेक नहीं होता है। हालांकि, 'धुरंधर: द रिवेंज' के लंबे रन टाइम ने सिनेमाघरों को सालों पुराने इस नियम को तोड़ने पर मजबूर कर दिया है। 

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 में पाकिस्तानी कलाकारों को मिला काम, इस एक्टर ने खोला आदित्य धर की फिल्म का यह बड़ा सीक्रेट!

    फैन ने अपने इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा, "इंडिया की तरह यहां के सिनेप्लेक्स में आमतौर पर इंटरमिशन नहीं होता है, लेकिन 'धुरंधर 2' ने यह बदल दिया है। कई लोगों ने आधी फिल्म खत्म होने के बाद बाथरूम ब्रेक और अन्य चीजों के लिए इंटरवल की मांग की थी और सिनेप्लेक्स ने उसे पूरा भी किया है। स्क्रीनिंग के बीच में 'धुरंधर 2' के लंबे रन टाइम की वजह से 15 मिनट का ब्रेक दिया गया।"

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Shefali 🌻✨ (@journeywithshefali)

     '20 साल से सिनेप्लेक्स ने कभी ऐसा नहीं किया था'

    फैन ने अपनी पोस्ट में आगे बताते हुए लिखा, "यह बात सुनने में आपको छोटी लग रही होगी, लेकिन हम अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। मुझे कनाडा में रहते हुए 20 साल से अधिक का समय हो गया है और ऐसा होते हुए मैंने पहले कभी भी नहीं देखा है और न ही सुना है। हम सब बहुत खुश थे, यह एक छोटी सी लेकिन बड़ी खुशी थी।"

    dhurandhar the revenge  (5)

    खबरें और भी

    पोस्ट में आगे यह भी बताया गया कि जब 90 के दशक में फिल्में बनती थीं, उस समय कनाडा में इंटरवल ब्रेक हुआ करता था, जिसे बाद में हटा दिया गया था। आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है और एक नया इतिहास लिख रही है। 

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के सेट पर रणवीर सिंह के एक मजाक ने बदल दी डॉक्टर की किस्मत, मिल गया फिल्म में रोल