Dhurandhar 2 जैसी फिल्मों से आमिर खान के भांजे को दिक्कत? बॉलीवुड पर इमरान खान ने उठाए सवाल
फिल्म धुरंधर द रिवेंज को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। इस बीच अभिनेता इमरान खान का ऐसा बयान आया है, जिसे इस मूवी से जोड़ा जा रहा है। ...और पढ़ें

धुरंधर 2 पर इमरान खान (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की चर्चा हर तरफ
हिंसक फिल्मों पर इमरान खान ने कसा तंज
इस फिल्म से वापसी करेंगे इमरान खान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान लंबे समय से सिनेमा जगत से दूरी बनाए हुए हैं। लेकिन अपने बयानों को लेकर आए दिन उनका नाम चर्चा में बना रहता है। हाल ही में इमरान ने हिंदी सिनेमा को लेकर खुलकर बात की है, इस दौरान मौजूदा समय में बन रहीं हिंसक फिल्मों को लेकर तंज कसा है।
जिसे अब रणवीर सिंह की धुरंधर 2 और रणबीर कपूर की एनिमल से जोड़ा जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इमरान खान ने अपने लेटेस्ट स्टेटमेंट में क्या बोला है।
हिंसक फिल्मों पर भड़के इमरान
अभिनेता इमरान खान ने हाल ही में 'रेडिट आस्क मी एनीथिंग' सेशन को रखा। इस दौरान उन्होंने फैंस के तमाम सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उनसे मौजूदा समय में बॉलीवुड में चल रहे वॉयलेंस फिल्मों के ट्रेंड को लेकर सवाल पूछा गया, जिसमें एक फैन उनसे निवेदन कर रहा है- ''आप माचो (मर्दानगी दिखाने वाले) कैरेक्टर कभी मत करना।'' जिस पर इमरान ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने बताया-
यह भी पढ़ें- अनहेल्दी मैरिज में Imran Khan लगने लगे थे बीमार, एक्स वाइफ से तलाक के फैसले को बताया सही
-1774430548494.jpg)
आज के समय में फिल्मों में हीरो को मर्दानगी दिखाने के लिए पेश किया जा रहा है। लंबे-लंबे बाल, गुस्सैल आदमी, खून से लथपथ चेहरा और मूवी में भयंकर हिंसा। मैं इस तरफ बिल्कुल भी नहीं जाने वाला। ऐसे गुस्सैल शख्स का किरदार निभाने में मुझे कोई भी दिलचस्पी नहीं है और न होगी। इन दिनों इस तरह के कैरेक्टर और फिल्मों का चलन पहले से काफी ज्यादा बढ़ गया है और इनका प्रतिनिधित्व भी बढ़-चढ़कर किया जा रहा है।

हालांकि, अपने इस बयान में इमरान खान ने धुरंधर 2 या एनिमल फिल्मों का नाम नहीं लिया है। लेकिन उनकी प्रतिक्रिया सीधे तौर पर ऐसी ही मूवीज की तरफ इशारा करती है।
इस फिल्म से कमबैक करेंगे इमरान
हाल ही में इमरान खान को अभिनेता वीर दास की फिल्म हैप्पी पटेल में कैमियो रोल प्ले करते हुए देखा गया था। आने वाले समय में वह अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के साथ अधूरे हम अधूरे तुम के जरिए सिनेमा जगत में वापसी करते हुए नजर आएंगे। हालांकि, अभी इस मूवी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना अभी बाकी है।