अनहेल्दी मैरिज में Imran Khan लगने लगे थे बीमार, एक्स वाइफ से तलाक के फैसले को बताया सही
साल 2019 में एक्टर इमरान खान (Imran Khan) अपनी पूर्व पत्नी अवंतिका मलिक (Avantika Malik) से अलग हो गए थे। हाल ही में उन्होंने पूर्व पत्नी से अपने तलाक ...और पढ़ें

तलाक पर इमरान खान का बयान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इमरान खान अपनी पत्नी अवंतिका मलिक से अलग हो चुके हैं और कुछ सालों से लेखा वॉशिंगटन को डेट कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने अवंतिका से अलग होने के फैसले और अनहेल्दी मैरिज को लेकर खुलकर बात की है।
इमरान खान ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि वह किस तरह अनहेल्दी मैरिज में खुश नहीं थे और बीमार लगने लगे थे। तलाक उनके लिए पेनफुल था, लेकिन उन्होंने यह फैसला लिया।
तलाक पर बोले इमरान खान
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, इमरान खान ने अपनी टूटी शादी को लेकर कहा, "यह दर्दनाक है। सेपरेशन दर्दनाक है और यह दोनों पार्टनर, बच्चे और शामिल परिवारों के लिए दर्द भरा है। फिर भी यह एक अनहेल्दी रिश्ते को बनाए रखने से बेहतर है।"
अनहेल्दी रिलेशनशिप से खुद को निकाला बाहर
इमरान ने कहा, "तलाक कितना भी अप्रिय क्यों न हो, आखिरकार एक अनहेल्दी सिचुएशन में रहने और फिर अपने बच्चे को वही सिखाने से बेहतर है कि अलग हो जाएं, क्योंकि तब आप अपने बच्चे को एक अनहेल्दी पैटर्न और अनहेल्दी डायनामिक सिखा रहे होते हैं, आप खुद अपने सबसे अच्छे और हेल्दी रूप में नहीं होते हैं।"
यह भी पढ़ें- Imran Khan के कमबैक पर संकट के बादल, शूटिंग पूरी होने के बाद अटक गई ओटीटी फिल्म?
Imran Khan with ex wife Avantika Malik- X
इमरान खान ने बताया कि जब उन्हें यह समझ आ गई तो उन्होंने अवंतिका, बच्ची और खुद के लिए अनहेल्दी रिलेशनशिप से बाहर निकलने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि वे हेल्दी पैटर्न में नहीं थे और अगर वह इसे बनाए रखते तो उनकी बेटी के लिए भी यह सही नहीं था।
खबरें और भी
बीमार लगने लगे थे इमरान खान
इमरान खान ने कहा कि जब वह अपनी पुरानी तस्वीरें देखते हैं तो लगता है कि वह कितने बीमार थे। उन्होंने कहा, "मैंने जो फैसला लिया था, वह पूरी तरह सही साबित हुआ है। अलग होने के बाद पिछले सात सालों में मेरी पर्सनल हेल्थ, इमोशनल हेल्थ, मेंटल हेल्थ बहुत अच्छी रही है। मैं अपनी शादी के आखिरी कुछ सालों की अपनी तस्वीरें देखता हूं और मैं ऐसा लगता हूं जैसे मुझे कोई गंभीर बीमारी हो। तो आखिरकार यह अच्छे के लिए ही हुआ।"