'मोटी फीस लेकर सिनेमा को बर्बाद कर रहे सितारे...', Imran Khan ने सुनाई खरी-खोटी, मामा आमिर को लेकर कह दिया ऐसा
एक्टर इमरान खान (Imran Khan) ने बॉलीवुड के उन स्टार्स पर निशाना साधा है जो एक फिल्म के लिए मोटी रकम वसूल करते हैं, बिना इस परवाह के कि फिल्म हिट होगी ...और पढ़ें

इमरान खान ने बॉलीवुड पर साधा निशाना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक दौर था, जब स्टार्स को बजट के आधार पर कास्ट किया जाता था। जितना मोटा बजट, उतना बड़ा स्टार। मगर आज के समय में फिल्म का बजट कम और एक्टर्स की फीस ज्यादा हो गई है। हाल ही में इमरान खान (Actor Imran Khan) ने बॉलीवुड के इस सिस्टम पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
इमरान खान ने कहा कि आज लोग उन सितारों पर ज्यादा पैसा खर्च कर रहे हैं जो फायदा पहुंचा सकते हैं और इसमें कोई बुराई नहीं है। एक्टर का कहना है कि सितारे सिस्टम का फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने अपने मामा आमिर खान (Aamir Khan) की तारीफ की जो सितारे खुद फिल्मों में इन्वेस्ट करते थे और इसका मतलब खुद के पैसे लगाना नहीं, बल्कि फिल्म का ऑनरशिप लेना था।
फिल्म के बजट से ज्यादा स्टार्स की फीस
इमरान खान ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में इमरान खान ने बॉलीवुड पर निशाना साधते हुए कहा, "अगर मुझे लगता है कि मेरी फिल्म बनाने में 30 करोड़ रुपये लगेंगे, तो वह आपकी प्रोडक्शन कॉस्ट है और मैं कहूं कि मैं 40 करोड़ रुपये चार्ज करूंगा। तो अब आपकी फिल्म की लागत 70 करोड़ रुपये हो गई जिसमें से 30 करोड़ रुपये फिल्म की असली लागत है और 40 करोड़ रुपये मेरी पर्सनल सैलरी है।"
इमरान खान ने आगे कहा, "अब प्रॉफिट कमाने का हमारा रास्ता क्या है? और क्या मुझे इसकी परवाह है? मुझे इसकी परवाह करनी चाहिए। यह मेरी फिल्म है। मुझे लगता है कि इस फिल्म में एक अच्छी फिल्म बनने की क्षमता है, इसलिए शुरू में कम पैसे लो। किस्मत आजमाओ। जुआ खेलो और शर्त लगाओ कि फिल्म अच्छा करेगी। अगर कोई ऐसा कर सकता है, तो वह स्टार है।"
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- OTT पर रिलीज होगी इमरान खान की कमबैक फिल्म, संग नजर आएगी ये हसीना
आमिर खान नहीं लेते हैं पहले फीस
इमरान खान ने कहा कि उनके मामा आमिर खान का भी यही तरीका रहा है। उन्होंने बताया कि आमिर ने कभी भी अपनी फीस एडवांस में नहीं ली। वह कभी भी 60 करोड़ या 75 करोड़ रुपये फीस नहीं लेते थे। उन्होंने कहा, "यह बेवकूफी है। आप अपनी ही फिल्म को नुकसान पहुंचा रहे हैं। आप अपनी फिल्म का फायदा उठा रहे हैं और फिल्म की कीमत पर खुद को अमीर बना रहे हैं। यह वही है। असल में इसका मतलब यह है कि आपको फिल्म पर भरोसा या विश्वास नहीं है।"
इमरान ने लीड स्टार्स को दी ये सलाह
इमरान खान का कहना है कि ज्यादा फीस लेने वाले स्टार्स को वास्तव में फिल्म पर भरोसा ही नहीं, इसीलिए वह पहले ही फीस ले लेते हैं। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि जो भी लीड रोल में हैं, जिनके दम पर फिल्म को फंड और फाइनेंस किया जा रहा है। अगर वे फिल्म की सफलता और क्वालिटी पर दांव लगाने के लिए आर्थिक रूप से इतने सुरक्षित नहीं हैं, तो और कौन दांव लगा सकता है?"