Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मशहूर सिंगर ने Aamir Khan को गुस्से में स्टूडियो से कर दिया था बाहर, नहीं पसंद आई थी सुपरस्टार की ये हरकत

    Updated: Mon, 02 Feb 2026 11:14 AM (IST)

    आमिर खान (Aamir Khan) एक बार स्टूडियो में बैठकर सिंगर का गाया हुआ गाना सुन रहा था और तभी सिंगर को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने एक्टर को कमरे से बाहर नि ...और पढ़ें

    आमिर खान को सिंगर ने कर दिया था बाहर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    आमिर खान को सिंगर ने कर दिया था बाहर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा में 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' के नाम से मशहूर आमिर खान (Aamir Khan) ने अपनी काबिलियत के दम पर इतनी स्टारडम हासिल की कि वह सुपरस्टार बन गए। उन्होंने सिनेमा को एक के बाद एक हिट फिल्मों से नवाजा है। एक दौर तो ऐसा आया कि उन्हें फिल्मों में साइन करने के लिए निर्माता-निर्देशक बेताब रहते थे।

    मगर क्या आपको पता है कि आज इतनी फैन-फॉलोइंग और स्टारडम के साथ जीने वाले आमिर को एक बार मशहूर सिंगर ने गुस्से में स्टूडियो से बाहर निकाल दिया था। जी हां, यह किस्सा 80 के दशक का है। उस वक्त एक्टर धीरे-धीरे अपना करियर चमका रहे थे और जिस सिंगर ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया, वो बहुत बड़ी सिंगर थीं।

    आमिर खान को नहीं पता था कि वो मशहूर सिंगर उन्हें यूं स्टूडियो से बाहर निकाल देंगी लेकिन उसके बाद जो हुआ, वो सिंगर के लिए काफी शॉकिंग रहा। यह मशहूर सिंगर कोई और नहीं, बल्कि सुरों की मल्लिका अलका याग्निक (Alka Yagnik) हैं।

    क्यों आमिर खान को अलका ने किया था स्टूडियो से बाहर? 

    जी हां, अलका याग्निक ही वो सिंगर थीं जिन्होंने आमिर खान को गुस्से में स्टूडियो से बाहर कर दिया था और इसकी वजह उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया था। अलका ने बताया था कि वह आमिर से इस कदर चिढ़ गई थीं कि उन्हें एक्टर को निकालना ही पड़ा। 'माई लाइफ माई स्टोरी' शो में अलका ने बताया था-

    खबरें और भी

    मैंने देखा कि एक जवान लड़का चुपचाप बैठा था। शुरू में मैंने उन्हें नजरअंदाज किया और अपनी रिहर्सल जारी रखी लेकिन जब रिकॉर्डिंग शुरू हुई, तो मुझे अजीब लगा। जब आप गा रहे होते हैं और कोई आपको घूरता है तो इससे डिस्टर्बेंस होता है। इसलिए मैंने उन्हें जाने के लिए कहा। 

    यह भी पढ़ें- 1 गाना, 3 कनेक्शन... Kishore Kumar के गाने से इंस्पायर्ड है शाह रुख खान का ये हिट ट्रैक, आपका भी होगा फेवरेट!

    Alka Yagnik

    अलका याग्निक को बाद में हुआ था पछतावा

    अलका याग्निक को नहीं पता था कि जिस फिल्म के लिए वह गाना गा रही हैं, आमिर उसी फिल्म के हीरो हैं। यह कयामत से कयामत तक मूवी का किस्सा है। बाद में जब रिकॉर्डिंग पूरी हो गई, तब फिल्म के डायरेक्टर मंसूर खान ने फिल्म के लीड स्टार्स आमिर और जूही चावला (Juhi Chawla) से उन्हें मिलवाया। इसके बाद उन्हें काफी अफसोस हुआ था।

    Qayamat Se Qayamat Tak

    अलका याग्निक ने यह भी खुलासा किया था कि आज भी जब वह आमिर से मिलती हैं तो एक्टर उन्हें याद दिलाते हैं कि कैसे उन्होंने उन्हें बाहर निकाला था। दोनों उस किस्से को याद कर खूब हंसते हैं।

    यह भी पढ़ें- वो गाना जिसे गाते-गाते संगीतकार के मुंह से निकल आया था खून, गायक के नहीं थम रहे थे आंसू