Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    1 गाना, 3 कनेक्शन... Kishore Kumar के गाने से इंस्पायर्ड है शाह रुख खान का ये हिट ट्रैक, आपका भी होगा फेवरेट!

    Updated: Sat, 31 Jan 2026 04:40 PM (IST)

    किशोर कुमार (Kishore Kumar) के लगभग सभी गाने सदाबहार हैं जिन्हें आज भी लोग उतना ही पसंद करते हैं जितना पहले करते थे। किशोर दा के गानों का क्रेज इतना ज ...और पढ़ें

    किशोर कुमार के गाने से इंस्पायर्ड शाह रुख का ये गाना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    किशोर कुमार के गाने से इंस्पायर्ड शाह रुख का ये गाना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक में शाह रुख खान का एक गाना रिलीज हुआ था जो खूब पसंद किया गया था। इस गाने की खास बात यह था कि यह किशोर कुमार (Kishore Kumar) के हिट ट्रैक से कनेक्टेड था।

    किशोर कुमार ने म्यूजिक इंडस्ट्री को एक से बढ़कर बेहतरीन गाने दिए हैं। उनके एक गाने से ही इंस्पायर्ड होकर शाह रुख की फिल्म का एक गाना बना था जो किशोर दा के गाने की तरह ही हिट हुआ था। दिलचस्प बात यह है कि किशोर दा से इंस्पायर्ड शाह रुख का गाना भी एक हिट ट्रैक के लिए इंस्पिरेशन रहा।

    जी हां, शाह रुख खान का एक गाना, तीन गानों से कनेक्टेड था। इसके बिहाइंड स्टोरी या यूं कहें फैक्ट बहुत ही दिलचस्प है।

    किशोर कुमार के गाने से इंस्पायर्ड है ये गाना

    यह गाना है शाह रुख की सुपरहिट फिल्म बाजीगर (Baazigar) का गाना 'ऐ मेरे हमसफर' (Ae Mere Humsafar Song)। इस गाने को अनु मलिक (Anu Malik) ने म्यूजिक दिया था और इसके लिरिक्स गौहर कनपुरी ने लिखे थे। जबकि आवाज विनोद राठौड़ और अलका याग्निक की थी।

    Shah Rukh Khan

    शाह रुख और शिल्पा शेट्टी पर फिल्माया गया ये गाना अब तक के बेहतरीन गानों में शामिल है। मगर शायद ही आपको मालूम हो कि यह गाना किशोर कुमार के सॉन्ग 'खूबसूरत हसीना जाने जान जानेमन' से प्रेरित है। दोनों की धुम सेम थी। इस गाने की धुन लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के 'खूबसूरत हसीना जाने जान जानेमन' के धुन से ली गई थी। यह तो रहा एक कनेक्शन।

    खबरें और भी

    गाने में सीटी बजाने से किया था इनकार

    बाजीगर के गाने 'ऐ मेरे हमसफर' का दूसरा कनेक्शन सौदागर मूवी के 'इलू इलू' सॉन्ग से है। दरअसल, अनु मलिक अपने गाने में नागेश सुर्वे की सौदागर के 'इलू इलू' वाली सीटी को शामिल करना चाहते थे लेकिन नागेश ने इससे इनकार कर दिया था क्योंकि उसका म्यूजिक लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का था।

    यह भी पढ़ें- मोहम्मद रफी के लिए लिखा गया था गाना, बाद में Kishore Kumar की आवाज में हुआ अमर

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Jashan Sharma (@lifekajashan)

    शाह रुख के गाने से बना इश्क का टाइटल ट्रैक

    भले ही नागेश ने इलू इलू की सीटी अनु मलिक के गाने में न बजाई हो, लेकिन उन्होंने एक नई धुन के साथ सीटी बजाई जिससे इंस्पायर्ड होकर एक गाना बन गया। जी हां, 'ऐ मेरे हमसफर' का तीसरा कनेक्शन अजय देवगन और आमिर खान की फिल्म इश्क मूवी के टाइटल ट्रैक से है। जी हां, 'ऐ मेरे हमसफर' की सीटी की धुन पर इश्क का टाइटल ट्रैक गाया गया है।

    यह भी पढ़ें- Kishore Kumar ने गाया था राजेश खन्ना का बेस्ट एवर रोमांटिक सॉन्ग, यूट्यूब पर मिले हैं 30 मिलियन व्यूज