Kishore Kumar ने गाया था राजेश खन्ना का बेस्ट एवर रोमांटिक सॉन्ग, यूट्यूब पर मिले हैं 30 मिलियन व्यूज
सुरों के सरताज किशोर कुमार ने हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के लिए कई शानदार गीत गाए थे। ...और पढ़ें

किशोर कुमार और राजेश खन्ना (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
किशोर कुमार ने गाया था यादगार गीत
55 साल पहले रिलीज हुआ था ये गाना
राजेश खन्ना पर फिल्माया गया था सॉन्ग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। किशोर कुमार हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय गायकों में से एक रहे थे। अपने सुनहरे सिंंगिंग करियर के दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने को अपनी मधुर आवाज से अमर कर दिया था। अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र जैसे कई कलाकारों की आवाज बनकर किशोर दा ने श्रोताओं को दिल और कानों को सुकून पहुंचाया था।
लेकिन राजेश खन्ना संग किशोर कुमार की जुगलबंदी काफी सफल साबित हुई थी। किशोर ने बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार के लिए कई शानदार गीत गाए। उनमें से एक बेस्ट एवर रोमांटिक सॉन्ग के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जो 55 साल बाद भी यूट्यूब पर खूब सुना जा रहा है।
किशोर कुमार ने गाया था काका का कल्ट सॉन्ग
70 का दशक पूरे तौर से राजेश खन्ना के नाम रहा था। इस दौर में राजेश हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार के तौर पर उभरे। इस दौरान गायक किशोर कुमार ने ज्यादातर राजेश खन्ना के शानदार गीतों को अपनी आवाज दी। ऐसा माने जाने लगा था कि किशोर दा काका की आवाज बन गए थे।

यह भी पढ़ें- मोहम्मद रफी के लिए लिखा गया था गाना, बाद में Kishore Kumar की आवाज में हुआ अमर
किशोर कुमार के जिस गाने के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, वह राजेश खन्ना की सुपरहिट फिल्म कटी पतंग से नाता रखता है। कटी पतंग का रोमांटिक सॉन्ग- ये जो मोहब्बत है... (Yeh Jo Mohabbat Hai) गाने को किशोर कुमार ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। राजेश खन्ना पर फिल्माए गए इस गीत को आज भी हिंदी सिनेमा के सबसे शानदार रोमांटिक गीतों में गिना जाता है।
-1768838503062.jpg)
गौर किया जाए इस सॉन्ग की मेकिंग की तरफ तो संगीतकार आर डी बर्मन ने इसकी धुनों का तैयार किया था, जबकि गीतकार आनंद बक्शी ने इसके बोल को लिखा था। अगर आप भी पुराने गाने सुनने का शौक रखते हैं तो किशोर कुमार और राजेश खन्ना का ये सॉन्ग आपकी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल कर लें।
यूट्यूब पर मिले 30 मिलियन व्यूज
कटी पंतग के ये जो मोहब्बत है गाने को कुछ सालों पहले यूट्यूब चैनल गाने नए पुराने पर अपलोड किया गया था। आलम ये है कि राजेश खन्ना और किशोर कुमार के इस गीत को 30 मिलियन के करीब व्यूज मिले हैं। 5 दशक पुराने गीत को मिले इन व्यूज से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि किशोर दा का ये सॉन्ग आज भी हिट है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।