Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सुन सुन चोरी की धुन... 33 साल पहले Anu Malik ने चुराया ये हॉलीवुड सॉन्ग? अब हो रही फजीहत

    Updated: Thu, 22 Jan 2026 03:39 PM (IST)

    पुराने गानों को सुनना श्रोता आज भी पसंद करते हैं। लेकिन 90 के दशक के कई गीत ऐसे रहे हैं, जिन पर दूसरे सिनेमा के सॉन्ग का कापी होने का दावा किया जाता र ...और पढ़ें

    'सुन सुन बरसात की धुन' गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    'सुन सुन बरसात की धुन' गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. कॉपी निकला 'सुन सुन बरसात की धुन'

    2. इस हॉलीवुड गाने से मिलती हैं धुन

    3. म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक का लोकप्रिय गीत

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 1993 में डायरेक्टर महेश भट्ट की फिल्म सर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इस फिल्म में अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, अतुल अग्निहोत्री और महेश की बेटी पूजा भट्ट ने अहम भूमिकाओं को अदा किया था। फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन इसका एक गाना 'सुन सुन बरसात की धुन' की फैंस का काफी पसंद आया। 

    संगीतकार अनु मलिक ने इसकी धुनों को तैयार किया था, जबकि गायक कुमार सानू ने अपनी मधुर आवाज में इसे गाया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'सुन सुन बरसात की धुन' गाने की बीट्स को एक हॉलीवुड गाने से कॉपी किया गया था, इसका दावा अब सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में किया जा रहा है। 

    कॉपी निकला 'सुन सुन बरसात की धुन'

    नसीरुद्दीन शाह की सर का 'सुन सुन बरसात की धुन' एक रोमांटिक सॉन्ग के तौर पर 33 साल बाद भी काफी पॉपुलर है। आज भी इस गीत को सुनकर दिल को सुकून मिलता है। इतना ही नहीं सर का ये गाना 90s के बेस्ट सॉन्ग्स की फेहरिस्त में शामिल होता है।

    यह भी पढ़ें- Kishore Kumar ने गाया था राजेश खन्ना का बेस्ट एवर रोमांटिक सॉन्ग, यूट्यूब पर मिले हैं 30 मिलियन व्यूज

    लेकिन आपको ये जानकार झटका लगने वाला है कि साल 1969 में हॉलीवुड के लोकप्रिय संगीतकार और गायक जोस फेलिसियानो (Jose Feliciano) ने रैन (Rain) नाम से एक गाना गाया था, जिसकी धुन और अनु मलिक 'सुन सुन बरसात की धुन' की एक-एक धुन एक जैसी है, जो ये बताती हैं कि अंजाने में सही लेकिन सर मूवी का गाना फेलिसियानो के गीत की कॉफी है।

    खबरें और भी

    Sun Sun Sun Barsat Ki Dhun

    इंस्टाग्राम पर मौजूद बॉलीवुड डिड इट अगेन पेज पर मौजूद इस वीडियो को देखकर सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। अब इस वीडियो पर तमाम यूजर्स कमेंट कर हैं, एक यूजर ने लिखा है- सुन सुन चोरी की धुन। दूसरे ने लिखा- सिर्फ धुन ही नहीं उन्होंने लिरिक्स भी कॉपी किए हैं। इस तरह से अब सर मूवी के सुन सुन बरसात की धुन को लेकर अनु मलिक को काफी ट्रोल किया जा रहा है। 

    अन्य गानों पर भी लगा आरोप

    ये पहला मौका नहीं है कि इससे पहले भी कई बॉलीवुड गानों पर धुन कॉपी करने का आरोप लग चुका है। मालूम हो कि बॉबी देओल की फिल्म गुप्त के दुनिया हसीनों का मेला गानी की बीट्स भी एक जापानी गाने से ली गई थीं। 

    यह भी पढ़ें- इस गाने में Shah Rukh Khan ने निभाए 5 सुपरस्टार्स के किरदार, 18 साल पुराने मास्टरपीस को मिले 83 मिलियन व्यूज