Aamir Khan को नहीं पसंद आई थी सूरज बड़जात्या की फिल्म की स्क्रिप्ट, 90s में की थी सबसे ज्यादा कमाई
80 के दशक में फिल्म होली से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता आमिर खान को भला कौन नहीं जानता। इस बीच हम आपको आमिर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा ब ...और पढ़ें

आमिर खान और सूरज बड़जात्या (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सूरज बड़जात्या हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर्स में से एक हैं। हर फिल्म कलाकार उनके साथ मूवीज करने का सपना देखता है। लेकिन आपको ये जानकार हैरानी होगी कि सुपरस्टार आमिर खान ने 90 के दशक में सूरज के निर्देशन में बनी एक कल्ट क्लासिक फिल्म को करने से साफ इनकार कर दिया था, क्योंकि आमिर को उस मूवी की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी।
बाद में वह फिल्म किसी दूसरे कलाकार को मिली और आलम ये रहा है कि वह मूवी 90s की सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली फिल्म बन गई थी। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी ब्लॉकबस्टर के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
आमिर ने नहीं की थी ये मूवी
बतौर अभिनेता आमिर खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 80 के दशक में आई फिल्म होली से किया था। कयामत से कयामत तक जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने बाद आमिर की किस्मत चमक गई और वह इंडस्ट्री में काफी डिमांड में रहने लगे। इसी आधार पर आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार निर्देशक सूरज बड़जात्या भी अपने एक फिल्म का ऑफर लेकर आमिर खान के पास पहुंचे थे, एक्टर ने फिल्म की कहानी सुनी और वह उनको पसंद नहीं आई और अभिनेता उसे करने से मना कर दिया।
-1768917544262.jpg)
यह भी पढ़ें- Akshay Kumar ने ठुकरा दी इस दिग्गज की बायोपिक, 41 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने कमाए थे 170 करोड़
वह फिल्म हम आपके हैं कौन (Hum Aapke Hain Koun) थी। जी हां हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन इस फैमिली ड्रामा मूवी के लिए लीड एक्टर के रोल के लिए आमिर खान मेकर्स की पहली पसंद थे। लेकिन जब उनके साथ बात नहीं बनी तो सूरज ने सलमान खान को प्रेम के रोल में कास्ट किया और आलम ये रहा है कि सलमान की एंट्री के बाद हम आपके हैं कौन 90 के दशक की कमर्शियल तौर पर सबसे सफल फिल्म बन गई।
खबरें और भी
-1768917551857.jpg)
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के अनुसार हम आपके हैं कौन ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1994 में 72 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था,जबकि वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 111 करोड़ से अधिक रहा था। इस तरह से हम आपके हैं कौन अपने दौर की सबसे अधिक बिजनेस करने वाली फिल्म रही।
आमिर को हुआ पछतावा
एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें हम आपके हैं कौन जैसी मूवी को छोड़ने का अफसोस होता है। काश वह फिल्म कर लेते तो कहानी कुछ और होती।