Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Akshay Kumar ने ठुकरा दी इस दिग्गज की बायोपिक, 41 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने कमाए थे 170 करोड़

    Updated: Mon, 19 Jan 2026 04:35 PM (IST)

    सुपरस्टार अक्षय कुमार का कद हिंदी सिनेमा में काफी बड़ा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्की ने महान शख्स की बायोपिक को करने से मना कर दिया था। बाद में ...और पढ़ें

    अक्की ने रिजेक्ट की थी ये फिल्म (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    अक्की ने रिजेक्ट की थी ये फिल्म (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    HighLights

    1. अक्षय कुमार ने ठुकरा दी थी ये फिल्म

    2. कमर्शियल तौर पर सफल रही थी मूवी

    3. एक्टर ने नहीं की महान शख्स की बायोपिक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक से लेकर अब तक हिंदी सिनेमा में अपनी धाक जमाने वाले सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को भला कौन नहीं जानता। अक्की इंडस्ट्री के वह कलाकार हैं, जिन्होंने अलग-अलग मुद्दों पर फिल्में बनाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते आ रहे हैं। जिनमें समाजिक, सच्ची घटनाओं से प्रेरित और कई बायोपिक जॉनर वाली मूवीज शामिल रहीं। 

    लेकिन आपको ये जानकार हैरानी होगी कि अक्षय कुमार ने भारत के एक महान शख्स की बायोपिक को नो बोल दिया था। बाद में वह मूवी दूसरे एक्टर की झोली में गई और ब्लॉकबस्टर रही। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी मूवी के बारे में जिक्र किया जा रहा है। 

    अक्षय ने ठुकराई थी ये फिल्म

    बायोपिक फिल्में हमेशा से सिनेमा जगत में चर्चा का विषय बनती हैं। बात की जाए हिंदी सिनेमा की सबसे शानदार बायोपिक के बारे में तो उसे 13 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इस मूवी का निर्देशन रंग दे बसंती जैसी धांसू फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया था।

    akshay kumar rejected movie (1)

    यह भी पढ़ें- Sunny Deol ने राकेश रोशन की फिल्म करने से किया था मना, बाद में 90s के इस स्टार के दम पर बनी ब्लॉकबस्टर

    आईएमडीबी रिपोर्ट के आधार पर इस मूवी के लिए अभिनेता अक्षय कुमार मेकर्स की पहली थे, लेकिन दूसरे निर्माताओं संग फिल्मों की कमिटमेंट के चलते उन्होंने इस बायोपिक का ऑफर ठुकरा दिया था। उस फिल्म का नाम भाग मिल्खा भाग था (Bhaag Milkha Bhaag) जिसे करने से अक्की ने मना कर दिया था। 

    खबरें और भी

    akshay kumar rejected movie (2)

    जी हां भारत से महान धावक मिल्खा सिंह की बायोपिक के लिए मेकर्स ने सबसे पहले अक्षय कुमार से संपर्क किया था, लेकिन उनके साथ बात नहीं बनी और बाद में इस मूवी में अभिनेता फरहान अख्तर की एंट्री हुई। आलम ये रहा कि भाग मिल्खा भाग से फरहान की किस्मत चमक गई और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 

    साल 2013 में रिलीज हुई भाग मिल्खा भाग की सफलता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इस मूवी का बजट 41 करोड़ रुपये थे और वर्ल्डवाइड इसने 170 करोड़ के करीब कलेक्शन किया था। वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई का ये आंकड़ा 108 करोड़ से अधिक रहा। भाग मिल्खा भाग अब भी हिंदी सिनेमा की सबसे सक्सेसफुल बायोपिक के तौर पर जाना जाता है। 

    अक्षय कुमार की अगली फिल्में

    अभिनेता अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है। साल 2026 में अक्की पहली रिलीज भूत बंगला रहेगी, जो 15 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके बाद वह हैवान और वेलकम टू द जंगल में भी नजर आएंगे। 

    यह भी पढ़ें- Karisma Kapoor ने रिजेक्ट कर दी थी शाह रुख खान की कल्ट फिल्म, इस एक्ट्रेस की चमक गई थी किस्मत