Karisma Kapoor ने रिजेक्ट कर दी थी शाह रुख खान की कल्ट फिल्म, इस एक्ट्रेस की चमक गई थी किस्मत
90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेसेज के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें करिश्मा कपूर का नाम शामिल होता ...और पढ़ें

करिश्मा कपूर और शाह रुख खान (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
करिश्मा कपूर ने रिजेक्ट की थी ये मूवी
शाह खान की ब्लॉकबस्टर से जुड़ा किस्सा
90 के दशक की थी कल्ट फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करिश्मा कपूर हिंदी फिल्म जगत ी वह अदाकारा हैं, जिन्होंने 90 के दशक में कई शानदार मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पिछले 35 सालों से बतौर अभिनेत्री इंडस्ट्री में राज करने वालीं करिश्मा से जुड़ा एक रोचक किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं, जब उन्होंने करियर के पीक पर आकर सुपरस्टार शाह रुख खान की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म में काम करने से मना कर दिया था।
90 के दशक में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली उस फिल्म के निर्देशक करण जौहर थे। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन सी फिल्म के बारे में चर्चा की जा रही है।
करिश्मा ने रिजेक्ट की थी ये फिल्म
बतौर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का एक्टिंग करियर काफी शानदार रहा है। वह अपने समय की सबसे सक्सेसफुल एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शुमार रही हैं। एक वक्त हुआ करता था कि ज्यादातर फिल्ममेकर्स करिश्मा को अपनी फिल्म में साइन करना चाहते थे। ऐसी ही योजना डायरेक्टर करण जौहर ने बनाई थी, जब वह यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली एक बड़ी फिल्म में करिश्मा कपूर को लीड रोल में लेना चाहते थे। लेकिन करिश्मा ने उस मूवी में काम करने से मना कर दिया था।

यह भी पढ़ें- Sunny Deol ने राकेश रोशन की फिल्म करने से किया था मना, बाद में 90s के इस स्टार के दम पर बनी ब्लॉकबस्टर
दरअसल उस फिल्म का नाम कुछ कुछ होता है (Kuch Kuch Hota Hai) था। जी हां 1998 में रिलीज हुई शाह रुख खान स्टारर इस रोमांटिक फिल्म में करिश्मा को टीना का रोल ऑफर हुआ था, जिसे करिश्मा ने रिजेक्ट कर दिया था। आईएमडीबी (IMDB) की रिपोर्ट के आधार पर बिजी शेड्यूल और मूवी में किरदार का सेकंड लीड होना करिश्मा का फिल्म छोड़ने का बड़ा कारण बना।
-1768734509084.jpg)
बाद में ये रोल अभिनेत्री रानी मुखर्जी को मिला और उन्होंने बखूबी तरीके से कुछ कुछ होता है में टीना का किरदार अदा किया। आलम ये रहा कि रानी को अपने शानदार काम के लिए काफी सराहा गया और कुछ कुछ होता है मूवी हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्म बनी।
शाह रुख और करिश्मा की मूवीज
हैरान करने वाली बात ये रही थी कि कुछ कुछ होता है को रिजेक्ट करने से पहले करिश्मा कपूर शाह रुख खान के साथ दिल तो पागल है जैसे हिट फिल्म दे चुकी थीं। इसके बाद वह शक्ति मूवी में किंग खान के साथ दिखाई दीं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।