संजय दत्त की फिल्म में काम करने से Tabu ने किया था मना, बाद में बनी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर
90 के दशक की दमदार अभिनेत्रियों में तब्बू का नाम शामिल होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तब्बू ...और पढ़ें

तब्बू और संजय दत्त (फोटो क्रेडिट- एक्स)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तब्बू हिंदी सिनेमा की वह अदाकारा हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। 90 के दशक से लेकर अब तक अपनी कमाल की एक्टिंग का लोहा मनवाने वालीं तब्बू का कद इंडस्ट्री में काफी बड़ा है। आज हम आपको उनसे जुड़ा एक रोचक किस्सा बताने जा रहे हैं, जो संजय दत्त की एक ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर मूवी से ताल्लुक रखता है।
तब्बू ने संजू बाबा की उस मूवी के ऑफर को ठुकराया दिया था। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी मूवी के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
तब्बू ने रिजेक्ट की थी ये मूवी
संजय दत्त सिनेमा जगत के वह अभिनेता हैं, जो 80s के दशक से बतौर एक्टर इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। साल 2000 के बाद संजय के करियर को एक बड़ी फिल्म से नई शुरुआत मिली थी। खास बात ये थी कि उस मूवी का ऑफर तब्बू को मिला था। एक नए डायरेक्टर की मूवी में काम करने से तब्बू ने मना कर दिया था, क्योंकि उस समय वह हेरा-फेरी जैसी मूवी की सफलता को लेकर चर्चा में थीं।
-1768384024645.jpg)
यह भी पढ़ें- मुन्ना भाई 3 के साथ लौटेंगे Sanjay Dutt? 'डॉ अस्थाना' ने शेयर की ऐसी डिटेल्स, खुशी से झूमने लगेंगे फैंस
दरअसल वह फिल्म कोई और नहीं बल्कि मुन्ना भाई एमबीबीएस थी। जी हां डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली मुन्ना भाई एमबीबीएस में लीड एक्ट्रेस के रोल के लिए पहले तब्बू मेकर्स की पहली पसंद थीं। लेकिन किसी कारण उन्होंने इस फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया था और बाद में ये रोल नई अभिनेत्री ग्रेसी सिंह को मिला।
-1768384180900.jpg)
ग्रेसी ने मुन्ना भाई एमबीबीएस में डॉ सुमन (चिंकी) की भूमिका अदा किया और फैंस का दिल जीता। इस मामले की आधिकारिक जानकारी मुन्ना भाई एमबीबीएस में सर्किट का किरदार निभाने वाले एक्टर अरशद वारसी ने इंडिया टुडे की हिंदी वेब साइट को दिए एक लेटेस्ट इंटरव्यू में दी थी। मालूम हो कि संजय दत्त और तब्बू सरहद पार जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं।
ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही मुन्ना भाई एमबीबीएस
साल 2003 में मुन्ना भाई एमबीबीएस को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार बिजनेस करके दिखाया था। संजय दत्त की इस मूवी ने 23 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था, जबकि इसका बजट 10 करोड़ था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।