मुन्ना भाई 3 के साथ लौटेंगे Sanjay Dutt? 'डॉ अस्थाना' ने शेयर की ऐसी डिटेल्स, खुशी से झूमने लगेंगे फैंस
मुन्नाभाई राजकुमार हिरानी की सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। इस फिल्म के अब तक दो पार्ट्स आ चुके हैं। फैंस लंबे समय से फिल्म के तीसरे पार्ट का इंतजार कर ...और पढ़ें

मुन्नाभाई 3 पर बमन ईरानी ने दिया अपडेट/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' और 'लगे रहो मुन्नाभाई' के बाद इसकी तीसरी फ्रेंचाइजी का इंतजार न जाने कब से कर रहे हैं। बीते दिनों अरशद वारसी ने जब ये बताया था कि राजकुमार हिरानी मुन्ना भाई की तीसरी इंस्टॉल्मेंट पर काम कर रहे हैं, तो फैंस की उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच गई थी।
अब हाल ही में फिल्म के पहले पार्ट में 'डॉ अस्थाना' और दूसरे पार्ट में 'लकी' का किरदार निभाने वाले अभिनेता बमन ईरानी ने भी 'मुन्ना भाई-3' को लेकर एक ऐसा अपडेट शेयर किया है, जिससे फैंस के चेहरे निश्चित रूप से खिल उठेंगे।
मुन्ना भाई 3 पर क्या बोले बमन ईरानी?
राजकुमार हिरानी की अधिकतर फिल्मों में अहम भूमिका निभाने वाले बमन ईरानी ने हाल ही में 'द राजा साब' के एक इवेंट पर यह हिंट दे दी है कि वह संजू बाबा के साथ 'मुन्ना भाई-3' में नजर आ सकते हैं। द राजा साब के सॉन्ग लॉन्च पर बमन ईरानी ने कहा, "संजय दत्त के साथ काम करना हमेशा स्पेशल होता है। मुन्ना भाई सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि इमोशन है। हम एक परिवार की तरह हैं और वह बिताए गए पल हमारे साथ पूरी जिंदगी रहने वाले हैं।"
यह भी पढ़ें- सिनेमा में कदम रखेगा Rajkumar Hirani का बेटा वीर, ये वेटरन फिल्ममेकर स्टार किड को करेगा लॉन्च
मिड डे की एक खबर के मुताबिक, इस दौरान जब बमन से मुन्ना भाई 3 के प्रोग्रेस पर पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, "मुझे यकीन है कि जब सही समय और सही कहानी मिलेगी, तो मुन्ना भाई का तीसरा पार्ट जरूर बनेगा। मैंने हमेशा दिल ही दिल में ये मेनिफेस्ट किया है और उम्मीद है कि जल्द हे हम सब फिर साथ में काम करेंगे।"
खबरें और भी
वक्त के साथ मजबूत हुआ है रिश्ता
संजय दत्त के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके बमन ईरानी ने उनकी तारीफ करते हुए बताया कि संजू बाबा से उनकी बॉन्डिंग बीतते वक्त के साथ और भी मजबूत हुई है। वह सेट पर बिल्कुल एक अलग तरह की एनर्जी लेकर आते हैं। बमन ने बताया कि संजय दत्त क्रिएटिव मुश्किलों और सेट के एनवायरमेंट को बिल्कुल कम्फर्टेबल बना देते हैं।"
बमन ने यहां ये हिंट तो दे दी कि मुन्ना भाई की अगली फ्रेंचाइजी जरूर आएगी, लेकिन कब इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। फिलहाल बमन ईरानी और संजय दत्त, प्रभास स्टारर फिल्म 'द राजा साब' में स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए दिखाई देंगे। फिल्म पांच भाषाओं तमिल-तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में 9 जनवरी 2026 में रिलीज होगी।