Sunny Deol ने राकेश रोशन की फिल्म करने से किया था मना, बाद में 90s के इस स्टार के दम पर बनी ब्लॉकबस्टर
Sunny Deol Rejected Movie: सनी देओल हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेताओं में शुमार हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ...और पढ़ें

सनी देओल और राकेश रोशन (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
सनी देओल ने ठुकराई थी ये फिल्म
राकेश रोशन थे मूवी के डायरेक्टर
इस अभिनेता की चमक गई थी किस्मत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर सुपरस्टार सनी देओल का नाम लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछले 4 दशकों से हिंदी सिनेमा में अपनी धाक जमान वाले सनी ने करियर में बेताब, घातक, बॉर्डर और गदर जैस कई ब्लॉबस्टर फिल्मों के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। लेकिन कुछ फिल्में ऐसी भी रहीं, जिनके ऑफर को सनी देओल ने ठुकरा दिया था और बाद में वह फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं।
इनमें से एक मूवी निर्देशक राकेश रोशन की भी रही है, जिसको करने से सनी देओल ने साफ मना कर दिया था। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन सी मूवी के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
सनी देओल ने रिजेक्ट की थी ये मूवी
90 का दशक वह दौर था जब सनी देओल को हिट फिल्मों की गारंटी माना जाता था। ज्यादातर फिल्ममेकर्स उनके साथ मूवीज बनाना चाहते थे। उनमें से एक राकेश रोशन रहे। आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार उस टाइम पर राकेश करण अर्जुन की सफलता के बाद एक और फिल्म बनाने की योजना तैयार कर रहे थे।
-1768493185189.jpg)
यह भी पढ़ें- जब Shah Rukh Khan ने ठुकराई थी यशराज फिल्म्स की ब्लॉकबस्टर, इस स्टार ने रचा था इतिहास
जिसके लिए उन्होंने लीड रोल में सनी देओल को कास्ट करने का विचार बनाया। वह फिल्म सनी को ऑफर भी हुई, लेकिन किसी कारण उन्होंने उसे रिजेक्ट कर दिया। चलिए अब आपका सस्पेंस खत्म करते हुए बता दें कि उस मूवी का नाम कोयला (Koyla) था।
-1768493193497.jpg)
जी हां राकेश रोशन के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म कोयला पहले सनी देओल को ऑफर हुई थी, जब उनके साथ बात नहीं बन पाई तो इसमें फिर शाह रुख खान को माधुरी दीक्षित के अपोजिट कास्ट किया। आलम ये रहा है कि 1997 में रिलीज होने वाली कोयला बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। कोयला को आज भी 90s की सफल मूवीज की सूची में गिना जाता है।
बॉर्डर 2 में दिखेंगे सनी देओल
अभिनेता सनी देओल की आने वाली फिल्म का नाम बॉर्डर 2 है, जिसका लेटेस्ट ट्रेलर गुरुवार को रिलीज किया गया है। इस मूवी को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज नजर आ रहा है, उम्मीद है कि बीते साल आई जाट की तरह सनी की बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करेगी। बता दें कि बॉर्डर पार्ट 2 आने वाली 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।