Border 2 Trailer Out: सनी पाजी की ललकार, पाकिस्तान में हाहाकार; रोंगटे खड़े कर देगा बॉर्डर 2 का ट्रेलर
Border 2 Trailer: अभिनेता सनी देओल की मल्टी स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 का लेटेस्ट ट्रेलर मेकर्स की तरफ से रिलीज ...और पढ़ें

बॉर्डर 2 का ट्रेलर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी स्टारर इस देशभक्ति फिल्म को लेकर जबरदस्त बज नजर आ रहा है। बीते दिन ये खबर सामने आई थी कि 15 जनवरी गुरुवार को बॉर्डर 2 का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।
सनी देओल ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी आधिकारिक पुष्टि की। अब मेकर्स की तरफ से बॉर्डर 2 का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए वॉर की पृष्ठभूमि को दर्शाता है। आइए एक नजर बॉर्डर 2 के इस ट्रेलर पर डालते हैं-
रिलीज हुआ बॉर्डर 2 का ट्रेलर
खबर ये भी आई थी कि बॉर्डर 2 के ट्रेलर का काम अधूरा है, इस वजह से इसमें देरी हो सकती है। लेकिन सनी देओल के पोस्ट ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया और बॉर्डर 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- 'हिम्मत है तो आ...', Border 2 की रिलीज से पहले Sunny Deol ने कह दी ऐसी बात, सुनते ही खड़े हो जाएंगे रोंगटे!
फिल्म की निर्माता कंपनी टी सीरीज ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब हैंडल पर मूवी का ट्रेलर साझा किया है, जिसमें सनी देओल भारतीय सेना के मेजर जनरल हरदेव सिंह कलेर से प्रेरित फतेह सिंह कलेर के किरदार में अपने दमदार अभिनय और डायलॉग्स की छाप छोड़ते नजर आ रहे हैं। जबकि वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ ने भी अपने-अपने रोल में दमखम दिखाया है।
बॉर्डर 2 की कहानी भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध पर आधारित है, जिसमें सीमावर्ती इलाकों में 13 दिनों तक चली इस जंग में भारतीय सेना ने जीत का परचम लहराया था। भारत की इस विजय में शहीद और वीर बहादुर फौजियों की कहानी आपको बॉर्डर 2 में देखने को मिलेगी। बता दें कि बॉर्डर 2 साल 1997 में आई निर्देशक जेपी दत्ता की फिल्म बॉर्डर 2 का सीक्वल है।
कब रिलीज होगी बॉर्डर 2
धमाकेदार ट्रेलर सामने आने के बाद बॉर्डर 2 की रिलीज के लिए सिनेप्रेमी बेताब नजर आ रहे हैं। गौर करें इस मूवी की रिलीज डेट की तरफ तो गणतंत्र दिवस के खास अवसर को मद्देनजर रखते हुए 23 जनवरी को इस दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। उम्मीद है कि सनी देओल स्टारर ये देशभक्ति फिल्म कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाती हुई नजर आ सकती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।