विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2026 में बॉक्स ऑफिस के किंग बनेंगे सनी देओल? Border 2 सहित आएंगी उनकी 7 फिल्में; OTT पर भी करेंगे राज!

Published: Tue, 13 Jan 2026 04:59 PM (IST)

Sunny Deol Movies In 2026: साल 2026 सनी देओल के नाम रहने वाला है। ऐसा हम अनुमान से नहीं, बल्कि ...और पढ़ें

2026 में सनी देओल की रिलीज होंगी 7 फिल्में/ फोटो- Instagram

2026 में सनी देओल की रिलीज होंगी 7 फिल्में/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. 2026 में रिलीज होंगी सनी देओल की 7 फिल्में

  2. ओटीटी पर भी रहेगा एक्टर का दबदबा

  3. बॉर्डर 2 के साथ शुरू होगी फिल्मों की सुनामी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर 2026 बहुत ही कॉम्पिटेटिव होने वाला है। इस साल टॉक्सिक से लेकर धुरंधर 2, ओ रोमियो सहित कई बड़ी फिल्में आएंगी। हालांकि, इस साल नए साल का हाइलाइट प्वाइंट हैं सनी देओल, जो 2023 का मैजिक रिक्रिएट करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

2026 में सनी देओल की फिल्मों की रिलीज का सिलसिला 'बॉर्डर 2' से शुरू होगा और साल के अंत तक फैंस को लगभग महीने दो महीने में 'घायल' एक्टर की फिल्में देखने को मिलेगी। सनी देओल साल 2026 में सिर्फ थिएटर्स में नहीं, बल्कि OTT प्लेटफॉर्म पर कब्जा करने की भी पूरी तैयारी कर चुके हैं। उनकी कौन सी 7 फिल्में 2026 में रिलीज होंगी, नीचे देखें पूरी डिटेल्स:

बॉर्डर 2 (Border 2)

सनी देओल साल 2026 की शुरुआत बॉर्डर 2 के साथ होगी। 1997 में आई वॉर ड्रामा फिल्म के इस सीक्वल में उनके साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में सनी अपनी भूमिका इंडियन आर्मी ऑफिसर फतेह सिंह कलेर को दोबारा निभाएंगे। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ये फिल्म गणतंत्र दिवस से पहले रिलीज होगी।

रिलीज डेट- 23 जनवरी 2026

यह भी पढ़ें- Hema Malini ने सौतेले बेटों सनी और बॉबी के साथ अनबन की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'लोगों को गॉसिप चाहिए...'

sunny

गबरू (Gabru)

'जाट' बनने के बाद अब सनी देओल पर्दे पर 'गबरू' बनकर आ रहे हैं। फिल्म में उनका कैरेक्टर ऐसा है, जो अपने हालातों से लड़ता है और ताकत से सबको चौंका देता है। बॉर्डर 2 की तरह इस फिल्म में भी फुल इमोशन और देशभक्ति का तड़का होगा। सनी के साथ मूवी में सिमरन ऋषि बग्गा और प्रीत कमानी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शशांक उदापुरकर कर रहे हैं।

रिलीज डेट- 13 मार्च 2026

gabru 1

रामायण (Ramayana)

बॉर्डर 2 के अलावा नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में वह महाबली हनुमान का किरदार अदा कर रहे हैं। पहली बार रणबीर कपूर से लेकर साईं पल्लवी और यश को 90 के सुपरस्टार के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने का मौका मिलेगा।

रिलीज डेट- दीवाली 2026

ramayana

लाहौर 1947 (Lahore 1947)

घातक, घायल और दामिनी जैसी फिल्मों के बाद सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म वॉर ड्रामा मूवी 'लाहौर 1947' में नजर आएंगी। ये फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन तले बन रही है। मूवी में लंबे समय के बाद प्रीति जिंटा भी नजर आएंगी और शबाना आजमी और अली फजल का मूवी में कैमियो होगा। ये फिल्म 2025 में आने वाली थी, लेकिन इसे 2026 में ही मेकर्स रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि, रिलीज डेट अभी तक फाइनल नहीं हुई है।

रिलीज- 2026 

lahore 1947

बाप (Baap)

सनी देओल की लॉन्ग डिले फिल्म 'बाप' को भी मेकर्स इस साल रिलीज करने की प्लानिंग में हैं। इस फिल्म में सनी के साथ मिथुन चक्रवर्ती, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन विवेक सिंह चौहान ने किया है और अहमद खान और जी स्टूडियो इसे प्रोड्यूसर कर रहे हैं। फिल्म अभी पोस्ट प्रोडक्शन में है और समर में रिलीज हो सकती है।

रिलीज- 2026

baap

सूर्या (Soorya)

दीपक मुकुट के प्रोडक्शन में बनी सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' भी इस साल रिलीज होने की उम्मीद है। इस फिल्म में उनके साथ रवि किशन और मनीष वाधवा जैसे सितारे दिखाई देंगे। यह मलयालम फिल्म जोसेफ का हिंदी रीमेक है, जिसका निर्देशन एम् पद्मकुमार ने किया है। मूवी में सनी देओल का किरदार एक रिटायर कॉप का है।

रिलीज - 2026

sunny de

इक्का (IKKA)

सनी देओल का थिएटर्स में तो धमाल मचेगा ही, लेकिन साल 2026 में वह ओटीटी पर भी डेब्यू करने वाले हैं। उनकी फिल्म 'इक्का' को लेकर लंबे समय से चर्चा थी। महाराज, हिचकी जैसी फिल्में बनाने वाले सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के निर्देशन में बनी 'इक्का' में सनी देओल के साथ दीया मिर्जा और संजीदा शेख भी नजर आएंगी। बीते महीने ही खबर आई थी कि 'धुरंधर' एक्टर अक्षय खन्ना भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। इक्का इस साल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी। ये फिल्म जनवरी में ही आ सकती है।

रिलीज- 2026
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

sunny ikka

सनी देओल की इस साल रिलीज होने वाली 7 फिल्मों में लगभग सभी फिल्में देशभक्ति से जुड़ी हुई हैं। एक बार फिर से 2026 में बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल को गदर मचाते हुए देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

यह भी पढ़ें- 'बॉर्डर 2' में सनी देओल संग दुश्मनों के छक्के छुड़ाएगा UP का छोरा आजाद चौहान