'हिम्मत है तो आ...', Border 2 की रिलीज से पहले Sunny Deol ने कह दी ऐसी बात, सुनते ही खड़े हो जाएंगे रोंगटे!
सनी देओल (Sunny Deol) इस वक्त आगामी फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में ...और पढ़ें

बॉर्डर 2 एल्बम लॉन्च में सनी देओल का बयान चर्चा में। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉर्डर और गदर के बाद सनी देओल (Sunny Deol) दिलों में देशभक्ति जगाने के लिए फिर से बड़े पर्दे पर लौटने जा रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म की रिलीज से पहले प्रमोशन जोर-शोर से चल रहा है।
आर्मी डे के मौके पर बीती रात को बॉर्डर 2 की स्टार कास्ट कारवार, जहां फिल्म का एल्बम लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया था। नेवी ऑफिसर्स भी इस इवेंट का हिस्सा रहे। इस लॉन्च इवेंट में सनी देओल ने कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनते ही वहां मौजूद लोग तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं सके। टी-सीरीज ने लॉन्च इवेंट से एक वीडियो शेयर किया है।
सनी देओल ने किसे दी चेतावनी?
वीडियो में एक्टर ने कहा, "तुम कहीं से भी अंदर आने की कोशिश करो, जमीन से... आसमान से... समंदर से...लेकिन सामने एक हिंदुस्तानी फौज ही पाओगे। जो आंखों में आंखे डालकर, सीना तानकर कहेगा... हिम्मत है तो आ, ये खड़ा है हिंदुस्तान। सनी देओल के इस दमदार डायलॉग को सुन किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। उनकी स्पीच पर तालियां बजने लगीं। टी-सीरीज फिल्म्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "जब सनी देओल बोलते हैं तो आप सिर्फ सुनते नहीं हैं, बल्कि महसूस करते हैं।"
View this post on Instagram
INS विक्रांत के सामने सनी ने दिया पोज
सनी देओल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर INS विक्रांत के सामने नेवी ऑफिसर्स के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "हिंदुस्तान मेरी जान, मेरी आन, मेरी शान, हिंदुस्तान। गर्व, सम्मान, साहस।" इस पोस्ट पर बॉबी देओल ने हार्ट इमोजी के साथ रिएक्ट किया है।
यह भी पढ़ें- 'एक्टिंग नहीं आती?' Border 2 एक्टर वरुण धवन ने ट्रोल को दिया ऐसा करारा जवाब, सनी देओल भी थपथाएंगे पीठ!
View this post on Instagram
कब रिलीज हो रही है बॉर्डर 2?
1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित बॉर्डर 2 में जाबांज फौजियों की कहानी दिखाई जाएगी जिन्होंने देश के लिए अपनी जान की भी फिक्र नहीं की। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, अहान शेट्टी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस पर Border 2 से पहले OTT पर रिलीज हो रही ये फिल्म, 2 घंटे 17 मिनट में एक-एक सीन कर देगा रोंगटे खड़े
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।