Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'एक्टिंग नहीं आती?' Border 2 एक्टर वरुण धवन ने ट्रोल को दिया ऐसा करारा जवाब, सनी देओल भी थपथाएंगे पीठ!

    Updated: Thu, 08 Jan 2026 03:39 PM (IST)

    वरुण धवन (Varun Dhawan) आगामी फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) में एक सैनिक की भूमिका निभाने वाले हैं। फिल्म की रिलीज से पहले ही अभिनेता को ट्रोलिंग का सामना ...और पढ़ें

    बॉर्डर 2 एक्टर वरुण धवन ने ट्रोल्स को दिया जवाब। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    बॉर्डर 2 एक्टर वरुण धवन ने ट्रोल्स को दिया जवाब। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बॉर्डर 2 में नजर आएंगे वरुण धवन

    2. वरुण धवन को मिल रही ट्रोलिंग

    3. 23 जनवरी को रिलीज होगी बॉर्डर 2

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वरुण धवन कभी नेपोटिज्म को लेकर ट्रोल होते हैं तो कभी उनकी एक्टिंग पर सवाल उठता है। हाल ही में एक्टर को आस्क मी सेशन में 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' जैसी फिल्म न करने की नसीहत दी गई थी जिसके बाद एक्टर ने उन्हें करारा जवाब दिया था। अब एक्टर ने उन लोगों को जवाब दिया है जिन्होंने उनकी एक्टिंग स्किल्स पर सवाल उठाया है।

    वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म का गाना 'घर कब आओगे' रिलीज हुआ था। सोशल मीडिया पर एक नेटिजंस के ग्रुप ने गाने में एक्टर की परफॉर्मेंस को नापसंद किया था और उन्हें जमकर ट्रोल किया था। अब एक यूजर ने उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर कहा कि लोग उनकी एक्टिंग पर सवाल उठा रहे हैं।

    वरुण धवन ने ट्रोल्स को दिया जवाब

    वरुण धवन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया जिस पर एक यूजर ने कमेंट किया, "भाई आपकी एक्टिंग पर सवाल उठा रहे हैं लोग। उसके लिए क्या बोलेंगे।" इस कमेंट पर वरुण धवन ने जवाब दिया है। उन्होंने लिखा, "इसी सवाल ने गाना हिट करा दी। सब एन्जॉय कर रहे हैं। रब दी महर।"

    Varun Dhawan

    कुछ लोग वरुण धवन के इस जवाब की तारीफ कर रहे हैं और उनका समर्थन कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये कमेंट वायरल हो गया है।

    यह भी पढ़ें- Border-2 के लिए इस एक्टर ने सहा था दर्द, 40 दिन तक असली सैनिकों के साथ की थी शूटिंग

    कब रिलीज होगी बॉर्डर 2?

    वरुण धवन को आखिरी बार सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी मूवी में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। अब अभिनेता वॉर एक्शन ड्रामा बॉर्डर 2 में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और सनी देओल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। इसके अलावा वह भेड़िया 2 में भी नजर आ सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'बॉर्डर 2' में सनी देओल संग दुश्मनों के छक्के छुड़ाएगा UP का छोरा आजाद चौहान