Border 2 की रिलीज से पहले Suniel Shetty को हो रहा है ये पछतावा? बोले- 'मैं खुश था कि मेरा किरदार ...'
सनी देओल-दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन स्टारर 'बॉर्डर 2' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म का गाना 'ए जाते हुए लम्हों' रिलीज हुआ ...और पढ़ें

बॉर्डर 2 की रिलीज से पहले इस वजह से हो रहा है सुनील शेट्टी को रिग्रेट/ फोटो- Youtube

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 1997 में रिलीज हुई बॉर्डर के सीक्वल का 29 साल बाद लोग बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा पूरी स्टारकास्ट नई है। फिल्म के टीजर के बाद मेकर्स ने हाल ही में बॉर्डर 2 के बैक टू बैक दो गाने रिलीज किए हैं।
कुछ दिनों पहले फिल्म का गाना 'घर कब आओगे' रिलीज हुआ था और अब उसके बाद बॉर्डर 2 का 'तो चलूं' गाना आया। फिल्म के सेकंड गाने के लॉन्च के मौके पर सुनील शेट्टी भी बॉर्डर 2 की टीम के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट करीब आ रही है, तो उन्हें किस बात को लेकर सबसे ज्यादा दुख हो रहा है।
सुनील शेट्टी को बॉर्डर 2 देखकर आया ये ख्याल
सोमवार को बॉर्डर 2 में रीक्रिएट कर इस्तेमाल किए गए गाने 'ऐ जाते हुए लम्हों' के लॉन्च पर सुनील शेट्टी ने रिग्रेट करते हुए कहा, 'पहली बार मुझे जब इस फिल्म के लिए चुना गया था, तो लगा था कि क्या मैं यह कर पाऊंगा। वास्तविक पात्र करना मुश्किल होता है। मुझे आज भी याद है कि जब बॉर्डर फिल्म में मुझे डेथ सीक्वेंस की स्क्रिप्ट मिली थी, तो मैं खुश था। हालांकि, अब बार्डर 2 फिल्म को देखकर पहली बार ख्याल आया कि अगर मेरा किरदार जिंदा रहता, तो बॉर्डर 2 का हिस्सा बन पाता।"
यह भी पढ़ें- Border 2 के मेकर्स के कर्जदार हैं सुनील शेट्टी, बेटे अहान को इस दर्द से गुजरते देख निकले पिता के आंसू
सुनील शेट्टी ने ये भी बताया कि ये गाना उनके लिए बेहद खास क्यों हैं। एक्टर ने कहा, "मुझे लोगों से आज तक इस गाने के लिए प्यार मिल रहा है । मेरे लिए यह गाना बहुत मायने रखता है। रूप (रूप कुमार राठौड़) जी ने मेरे लिए गाया था, यह आइकोनिक गाना रहा है। ऐ जाते हुए लम्हों ... गाना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। रूप (रूप कुमार राठौड़) जी ने मेरे लिए गाया था।"
खबरें और भी
मेरे बेटे को बॉर्डर 2 के लिए खूब प्यार मिले
बेटा जब पिता की विरासत को बढ़ाता है तो उसका गौरवान्वित होना स्वाभाविक है। इन दिनों अभिनेता सुनील शेट्टी भी ऐसा ही कुछ महसूस कर रहे हैं। साल 1997 में बॉर्डर फिल्म की सीक्वल 'बार्डर 2' में सुनील के बेटे अहान शेट्टी नौसेना ऑफिसर की भूमिका में होंगे। जबकि बार्डर में सुनील असिस्टेंट कमांडेंट भंवर सिंह राठौड़ की भूमिका में थे। फिल्म के अंत में उनका पात्र बलिदान हो जाता है।
सुनील शेट्टी ने कहा, "खुश हूं कि मेरा बेटा इस फिल्म का हिस्सा है। उसने इस किरदार के लिए काफी मेहनत की। उम्मीद है कि जिस तरह का प्यार मुझे इस फिल्म के लिए मिला वैसा ही प्यार आहान को भी मिलेगा। फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी।