विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Border 2 के मेकर्स के कर्जदार हैं सुनील शेट्टी, बेटे अहान को इस दर्द से गुजरते देख निकले पिता के आंसू

Published: Tue, 13 Jan 2026 01:21 PM (GMT+05:30)

Border 2 Audio Launch: सुनील शेट्टी ने 2021 में बेटे अहान शेट्टी के डेब्यू के बाद उनकी मुश्किलों के बारे ...और पढ़ें

सुनील शेट्टी ने बताया बेटे अहान का स्ट्रगल

सुनील शेट्टी ने बताया बेटे अहान का स्ट्रगल

HighLights

  1. सुनील शेट्टी ने बताया बेटे अहान का स्ट्रगल

  2. बॉर्डर 2 के ऑडियो लॉन्च पर निकले एक्टर के आंसू

  3. 23 जनवरी को रिलीज होगी बॉर्डर 2

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुनील शेट्टी हाल ही में अपने बेटे अहान शेट्टी की आने वाली फिल्म 'बॉर्डर 2' के ऑडियो लॉन्च पर इमोशनल हो गए। सुनील शेट्टी के बेटे अहान ने 2021 में मिलन लुथरिया की फिल्म तड़प से डेब्यू किया था, जो फ्लॉप रही थी। इसके बाद सुनील ने बताया कि अहान को काफी स्ट्रगल करना पड़ा।

सुनील शेट्टी की आंखों से छलके आंसू

ऑडियो लॉन्च पर बोलते हुए सुनील की आंखों में आंसू आ गए और प्रोड्यूसर भूषण कुमार उन्हें दिलासा देते दिखे, जब वह अहान के बारे में बात कर रहे थे। अपने बेटे के सफर के बारे में बताते हुए सुनील ने कहा, 'यह उसकी दूसरी फिल्म है और इतनी बड़ी फिल्म मिलना… यह बहुत ही जिम्मेदारी वाली फिल्म है। जब अहान फिल्म कर रहा था, मैंने तभी उससे कहा था कि ‘अहान, यह सिर्फ यूनिफॉर्म नहीं है। यह याद रखना।’ मैंने उससे कहा कि तुम जो भी करो, दिल से करो। मैं एक पिता के तौर पर हमेशा उनका एहसानमंद रहूंगा कि उन्होंने इतनी बड़ी फिल्म के लिए मेरे बेटे के बारे में सोचा'।

suniel (4)

यह भी पढ़ें- क्या Border 2 से टकराएगी Jana Nayagan? विजय की फिल्म पर मद्रास HC का आया फैसला

पहली फिल्म के बाद अहान को करना पड़ा स्ट्रगल

सुनील ने आगे माना कि एक्टिंग डेब्यू के बाद छोटा ब्रेक लेने के बाद अहान के लिए आगे बढ़ना आसान नहीं था। उस समय के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'अपनी पहली फिल्म के बाद, (उसकी जिंदगी और करियर में) थोड़ा ब्रेक आया। आप जानते हैं, हमारी जिंदगी में हमेशा उथल-पुथल रहती है। सब कहते हैं कि सुनील शेट्टी का बेटा है तो काम तो बहुत मिलेगा। लेकिन कहीं न कहीं, अहान ने जिंदगी में बहुत कुछ झेला है। लेकिन मुझे खुशी है कि उसे अपनी दूसरी फिल्म के तौर पर बॉर्डर 2 मिली। उससे बढ़िया फिल्म नहीं मिल सकती थी। और मैं बस दुआ करता हूं कि उसने फिल्म के साथ न्याय किया हो और फिल्म हम सबके लिए सफल हो'।

suniel (5)

बॉर्डर 2 में काम करना चाहते थे सुनील

इस बीच सुनील ने खुद भी 'बॉर्डर 2' में काम करने की इच्छा जताई। पहली फिल्म के अपने अनुभव को याद करते हुए उन्होंने कहा, 'यह फिल्म सनी देओल के बिना मुमकिन नहीं थी। बॉर्डर में, जब मुझे स्क्रिप्ट मिली जिसमें लिखा था कि मेरा किरदार मर जाएगा, तो मैं बहुत खुश था, आप जानते हैं कि मैं देश के लिए मरूंगा, इसे ऐसे ही दिखाया गया है, लेकिन अगर मेरा किरदार जिंदा होता, तो मैं बॉर्डर 2 में भी काम कर पाता'।

suniel (6)

यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस पर Border 2 से पहले OTT पर रिलीज हो रही ये फिल्म, 2 घंटे 17 मिनट में एक-एक सीन कर देगा रोंगटे खड़े

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।