गजनी की 'कल्पना' का बदल गया पूरा हुलिया, 18 साल बाद ऐसी दिखती हैं एक्ट्रेस Asin
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म गजनी में अभिनेत्री असिन ने कल्पना की मुख्य भूमिका को अदा किया था। ...और पढ़ें
-1768896928075_m.webp)
बदल गया एक्ट्रेस असिन का लुक (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा से लेकर हिंदी सिनेमा तक कई कलाकारों ने अपनी छाप छोड़ी है। इस लिस्ट में साउथ एक्ट्रेस असिन का नाम भी शामिल होता है, जिन्होंने आमिर खान, अक्षय कुमार और सलमान खान जैसे बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार संग काम किया। एक वक्त पर वह बी टाउन की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार हुआ करती थीं और फिल्ममेकर्स की बीच उनकी डिमांड काफी बढ़ी हुई थी।
लेकिन शादी के बाद असिन ने अचानक से फिल्मी दुनिया से नाता तोड़ लिया। अब 18 साल बाद गजनी एक्ट्रेस का हुलिया पूरी तरह से बदल गया है और अब वह ऐसी दिखती हैं।
यहां देखें असिन का लेटेस्ट लुक
करीब 15 सालों तक साउथ और बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ने वाली असिन फिलहाल अपने परिवार के साथ जीवन बिता रही हैं। साल 2016 में असिन ने बिजनेसमैन राहुल शर्मा के साथ शादी रचाई थी। हाल ही में उनकी वेडिंग एनिवर्सरी के 10 साल भी पूरे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- Akshay Kumar ने ठुकरा दी इस दिग्गज की बायोपिक, 41 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने कमाए थे 170 करोड़
फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से दूर असिन का लुक अब पूरी तरह से बदल गया है। उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर मौजूद लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।


शादी के बाद असिन और राहुल के घर एक बेटी का जन्म भी हुआ और इंस्टाग्राम पर असिन आए दिन अपनी लाडली की तस्वीरों और वीडियो को शेयर करती रहती हैं।

असिन की नई फोटो को देखकर ये साफ मालूम पड़ रहा है कि उनके लुक में काफी बदलाव आए हैं। लेकिन उनकी सुदंरता और सादगी अब भी पहले जैसी है।

गौर किया जाए असिन के फिल्मी करियर की तरफ से 2001 में मलयालम सिनेमा की मूवी नरेंद्रन मकान जयकांथन वाका में अपने एक्टिंग करियर का आगाज करने वालीं असिन ने बॉलीवुड में भी काफी लंबे समय तक राज किया। इस दौरान उन्होंने गजनी, रेडी, हाउसफुल 2 और बोल बच्चन जैसी फिल्मों में काम किया। असिन के एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म भी ऑल इज वेल रही।
राहुल ने मनाया एनिवर्सरी का जश्न
असिन संग शादी के 10 साल पूरे होने के मौके पर उनके पति राहुल शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की अनसीन फोटो को शेयर किया है, जिनमें असिन और वह दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।