यंग जेनरेशन नहीं देखेगी 70 साल के आदमी की कहानी, बॉलीवुड के तीनों खान पर Imran Khan का दो टूक
शाह रुख, सलमान और आमिर खान ने 30 सालों तक बॉलीवुड पर राज किया, लेकिन अब दर्शक कहानी को प्राथमिकता देते हैं। आमिर खान के भांजे इमरान खान का कहना है कि ...और पढ़ें
-1770459295575_m.webp)
इमरान खान ने तीनों खान्स की फिल्मों पर बात की

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान (Shah Rukh Khan), सलमान खान (Salman Khan) और आमिर खान (Aamir Khan) पिछले 30 सालों से बॉलीवुड पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। इन सबके बीच कई स्टार्स आए और चले गए लेकिन खान्स छाए रह। कई बार ऐसा भी हुआ है कि मूवीज सिर्फ इनके नाम पर चली है।
आमिर खान के भांजे का दो टूक
हालांकि अब ऐसा नहीं है। आज दर्शक उन फिल्मों को तुरंत नकार देते हैं जिनकी कहानी से वो जुड़ नहीं पाते। चाहें अभिनेता कोई और हो। अब इस मामले में आमिर खान के भांजे इमरान ने कड़वी बात बोली है। इमरान खान का कहना है कि अब समय आ गया है कि इस पीढ़ी के स्टार्स अपनी उम्र को स्वीकार करें और ऐसे किरदार निभाएं जो उनके जीवन के इस पड़ाव के अनुरूप हों।
-1770460236827.jpg)
यह भी पढ़ें- मशहूर सिंगर ने Aamir Khan को गुस्से में स्टूडियो से कर दिया था बाहर, नहीं पसंद आई थी सुपरस्टार की ये हरकत
30 साल तक इन एक्टर्स ने देखा स्टार्डम
न्यूज 18 के शोशा में बात करते हुए इमरान खान ने कहा कि अपनी उम्र के साथ एक्टर्स भी आउट हो जाते हैं। फिर वो उम्र आती है जब आप उस तरह के रोल प्ले नहीं कर पाते। बॉलीवुड के तीनों खान अब 60 के हो चुके हैं। इन्होंने 30 सालों तक स्टारडम देखा है।
उम्र बढ़ने के साथ-साथ बदलती हैं चीजें
इमरान ने आगे कहा- 'उन्होंने 30 साल तक स्टारडम का अनुभव किया है जिसकी कल्पना करना या जिसकी बराबरी करना मुश्किल है। मुझे लगता है कि इसका एक हिस्सा स्वाभाविक है, किसी भी एक्टर की जर्नी का एक हिस्सा है कि जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, आप जिन रोल्स को करते हैं उनमें बदलाव आने लगता है।'
खबरें और भी
-1770460342193.jpg)
जब हम फिल्में या शो देखते हैं, तो सबसे पहले हम खुद को उन कहानियों और किरदारों में देखने की कोशिश करते हैं। यही बात हमें प्रभावित करती है। स्वाभाविक रूप से, आप ऐसे व्यक्ति से जुड़ते हैं जो आपकी उम्र और जीवन के अनुभवों के करीब हो। हमारी यंग जेनरेशन अब शायद 70 साल के व्यक्ति की कहानी देखना न चाहे।