Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    न्यू ईयर मनाने वेकेशन पर निकले Aditya Roy Kapur और Ananya Panday, यूजर बोले- 'शादी कर लो'

    Updated: Wed, 27 Dec 2023 12:59 PM (IST)

    Ananya Panday And Aditya Roy Kapur मंगलवार को कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा लेकर खुशी कपूर मीरा राजपूत आलिया भट्ट शाहिद कपूर ईशान खट्टर और रणब ...और पढ़ें

    अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर (Photo Instagram)
    अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर (Photo Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ananya Panday And Aditya Roy Kapur: महज चार दिन साल 2024 का ग्रैंड वेलकम होने वाला है। इस दिन को हर कोई अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट करने वाला है। बॉलीवुड में भी न्यू ईयर के जश्न का जश्न धूमधाम से मनाया जाता है। कोई अपने परिवार के साथ इसे मनाता है तो वहीं कई कपल्स ऐसे भी हैं।

    जो नए मुंबई से बाहर विदेश में न्यू ईयर मनाते हैं। मंगलवार को कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा लेकर खुशी कपूर, मीरा राजपूत, आलिया भट्ट शाहिद कपूर, ईशान खट्टर, और रणबीर कपूर विदेश के लिए रवाना हुए। वहीं अब बुधवार को रूमर्ड कपल अनन्या पांडे (Ananya Panday) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) भी वेकेशन के लिए रवाना हुए। इस कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

    यह भी पढ़ें- Kho Gaye Hum Kahan Review: सोशल मीडिया की भीड़ में जिंदगी और जज्बात की तन्हाई, सही मुद्दे पर चोट करती है फिल्म

    वेकेशन पर निकले अनन्या-आदित्य

    बुधवार सुबह अनन्या पांडे को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। इस दौरान एक्ट्रेस विंटर स्टाइल में नजर आई। इस दौरान एक्ट्रेस काफी तेजी से एयरपोर्ट के अंदर जाती नजर आई। अनन्या के बाद कुछ ही मिनट बाद आदित्य रॉय कपूर भी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस मौके पर एक्टर भी विंटर स्टाइल में दिखाई दिए। इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों एक साथ वेकेशन के लिए रवाना हुए हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    गर्लफ्रेंड की फिल्म देखने पहुंचे थे आदित्य

    हाल ही में अनन्या पांडे की फिल्म 'खो गए हम कहां' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म रिलीज से पहले मुंबई में स्क्रीनिंग हुई थी। जहां आदित्य रॉय कपूर भी शामिल हुए थे। इतना ही नहीं दोनों स्क्रीनिंग के बाद रोमांटिक ड्राइव एन्जॉय करने निकल गया।

    खबरें और भी

    आदित्य और अनन्या का वर्कफ्रंट

    यह भी पढ़ें- Aditya Roy Kapoor ने किया Kho Gaye Hum Kahan का रिव्यू, रूमर्ड गर्लफ्रेंड अनन्या की फिल्म देखने के लिए कही ये बात

    अनन्या पांडे हाल ही में फिल्म  'खो गए हम कहां' रिलीज हुई है। जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। वहीं आदित्य रॉय कपूर जल्द अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो इन दिनो' में नजर आएंगें। फिल्म अगले साल मार्च में रिलीज की जा सकती है।