Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aditya Roy Kapoor ने किया Kho Gaye Hum Kahan का रिव्यू, रूमर्ड गर्लफ्रेंड अनन्या की फिल्म देखने के लिए कही ये बात

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Mon, 25 Dec 2023 05:35 PM (IST)

    Kho Gaye Hum Kahan Review अनन्या पांडे स्टारर फिल्म खो गए हम कहां को रिलीज होने में अब बस कुछ घंटों का समय ही बाकी है। ऐसे में इसकी रिलीज से पहले फिल् ...और पढ़ें

    खो गए हम कहां पर बोले आदित्य रॉय कपूर (Photo Credit: Instagram)
    खो गए हम कहां पर बोले आदित्य रॉय कपूर (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kho Gaye Hum Kahan: अनन्या पांडे, आदर्श गौरव और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर फिल्म 'खो गए हम कहां' बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है, क्योंकि यह मूवी तीन दोस्तों पर आधारित है, जो डिजिटल वर्ल्ड की दुनिया में खोए हुए नजर आते हैं।

    अब हाल ही में इसकी रिलीज से पहले एक खास स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें आदित्य रॉय कपूर सहित कई सेलेब्स शामिल हुए। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म देखने के बाद इस पर अपने विचार भी शेयर किए।

    यह भी पढ़ें: Christmas 2023: अनन्या पांडे ने नए घर में मनाया क्रिसमस, शेयर की कई खूबसूरत तस्वीरें

    आदित्य रॉय कपूर ने की फिल्म की तारीफ

    हाल ही में अनन्या पांडे स्टारर फिल्म 'खो गए हम कहां' की एक स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी, जिसमें आदित्य रॉय कपूर, विक्रमादित्य मोटवानी, चंकी पांडे और ईशान खट्टर जैसे कई सेलेब्स शामिल हुए। फिल्म देखने के बाद अनन्या के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी।

    आदित्य ने फिल्म की तारीफ की और सभी को इसे देखने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा, 'मुझे फिल्म बहुत पसंद आई। मैं इसकी अत्यधिक अनुशंसा करता हूं। हर किसी के चरित्र को बहुत अच्छी तरह से उकेरा गया और सभी ने अपना काम बहुत अच्छे से किया। लव, लव, जरूर देखें'। वहीं, ईशान खट्टर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की तारीफ की थी। उन्होंने लिखा, 'वास्तव में फिल्म का आनंद लिया। सामयिक और हृदय से भरपूर। प्यारे लोगों को बधाई'।

    View this post on Instagram

    A post shared by Netflix India (@netflix_in)

    कब और कहां रिलीज होगी मूवी

    अर्जुन वरैन सिंह के निर्देशन में बनी 'खो गए हम कहां' उनके, जोया अख्तर और रीमा कागती द्वारा लिखित एक आने वाली ड्रामा फिल्म है। फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिदवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट और जोया-रीमा के टाइगर बेबी प्रोडक्शन में बनाया गया है।

    खबरें और भी

    फिल्म में अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी, आदर्श गौरव के अलावा कल्कि कोचलिन और विजय मौर्य भी हैं। बता दें कि खो गए हम कहां 26 दिसंबर, 2023 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

    यह भी पढ़ें: Kho Gaye Hum Kahan: अनन्या पांडे ने सुहाना को लेकर शेयर किया किस्सा, सिद्धांत ने भी शाह रुख के लिए कही ये बात