Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aditya Janhvi Video: 'अनन्या पांडे से बेहतर है जाह्नवी' आदित्य रॉय संग स्पॉट होने पर बोले फैंस, देखें वीडियो

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 03:21 PM (GMT+05:30)

    Aditya Roy Kapur And Janhvi Kapoor Video हाल ही में एक इवेंट के दौरान आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर एक साथ दिखाई दिए। इस दौरान दोनों ने कैम ...और पढ़ें

    Janhvi Kapur and Aditya Roy Kapur (Photo Credit: Instagram)
    Janhvi Kapur and Aditya Roy Kapur (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. एक साथ दिखे आदित्य रॉय और जाह्नवी कपूर
    2. फैंस को पसंद आई दोनों की जोड़ी
    3. फैंस ने की अनन्या पांडे और जाह्नवी की तुलना

    नई दिल्ली, जेएनएन। Aditya Roy Kapur And Janhvi Kapoor Video: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर बीते दिन यानी 21 सितंबर को एक इवेंट में साथ नजर आए। आदित्य और जाह्नवी की जोड़ी ने मिलकर कैमरा के सामने पोज भी दिए। इस दौरान दोनों बहुत ही खूबसूरत लग रहे थे। लोगों को भी इन दोनों की केमिस्ट्री कुछ ज्यादा ही पसंद आ गई।

    साथ स्पॉट हुए आदित्य रॉय और जाह्नवी  कपूर

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर एक साथ दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो किसी इवेंट के दौरान का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर ब्लू कलर की ड्रेस में बेहद ही गॉर्जियस लग रही हैं। इस आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने सिल्वर हाई हील्स और ग्लॉसी मेकअप किया है। वहीं, उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है।

    यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor Photos: बिना ब्लाउज के साड़ी पहने दिखीं जाह्नवी कपूर, फैंस को पसंद आया एक्ट्रेस का हॉट लुक

    दूसरी तरफ आदित्य रॉय कपूर व्हाइट शर्ट, ब्लैक जैकेट और ब्लैक पैंट के साथ फॉर्मल जूतों में काफी कूल लग रहे थे। आदित्य और जाह्नवी की यह जोड़ी ALDO ब्रांड के लिए एक कार्यक्रम में साथ नजर आए थी। इवेंट के दौरान दोनों ने मिलकर कैमरा को पोज भी दिए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    फैंस को पसंद आई जोड़ी

    जैसे ही दोनों का साथ में वीडियो वायरल हुआ, लोगों को भी इनकी जोड़ी साथ में खूब पसंद आई। अभी तक दोनों ने किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया है। ऐसे में अब दोनों को एक साथ देखने के बाद फैंस दोनों से साथ में काम करने की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'साथ में वे बहुत अच्छे दिखते हैं, रियल और रील दोनों में उनकी जरूरत है'। एक अन्य ने लिखा 'आदित्य अनन्या पांडे की तुलना में जाह्नवी के साथ ज्यादा अच्छे लगते हैं'।

    खबरें और भी

    आदित्य और जाह्नवी का वर्क फ्रंट

    आदित्य रॉय कपूर आखिरी बार वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' में नजर आए थे, अब वह फिल्म 'मेट्रो...इन डिनो' में दिखाई देने वाले हैं। वहीं, अगर जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म 'बवाल' में नजर आई थीं। इसके बाद अब वह राजकुमार राव के साथ फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में दिखाई देने वाली हैं।

    यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ संग बनेगी जाह्नवी कपूर की जोड़ी, 'पठान' डायरेक्टर की इस एक्शन पैकेज मूवी में साथ आएंगे नजर?