Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aditya Roy Kapur ने अनन्या पांडे के साथ अफेयर के बीच बताया- रोमांटिक रिलेशनशिप में क्या है जरूरी? आप भी जानें

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Mon, 24 Jul 2023 05:37 PM (IST)

    Aditya Roy Kapur On Relationship बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में रिलेशनशिप पर बात की है। उन्होंने बताया है कि एक हेल्दी रिल ...और पढ़ें

    Aditya Roy Kapur talks about Relationship amid his affair rumors with Ananya Panday. photo-Instagram
    Aditya Roy Kapur talks about Relationship amid his affair rumors with Ananya Panday. photo-Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Aditya Roy Kapur On Relationship: बी-टाउन के हैंडसम हंक आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अनन्या पांडे (Ananya Panday) के साथ अपने डेटिंग को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले दोनों को पुर्तगाल में वेकेशन मनाते हुए भी देखा गया था।

    पुर्तगाल से लौटने के बाद आदित्य और अनन्या एक साथ लॉन्ग ड्राइव एन्जॉय करते हुए नजर आए थे। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं। दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते की घोषणा नहीं की है। हाल ही में, आदित्य ने रिलेशनशिप को लेकर बात की है।

    रिलेशनशिप पर बोले आदित्य

    आदित्य रॉय कपूर ने हालिया इंटरव्यू में रिलेशनशिप में क्या जरूरी होना चाहिए, इस बारे में बात की है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य रॉय कपूर ने कहा-

    "मुझे लगता है कि आपको अपने आस-पास के लोगों के साथ अच्छा रहना चाहिए और उनके साथ अच्छा होना चाहिए, जिनके साथ आप रोमांटिक रिलेशनशिप में हैं। मुझे लगता है कि दयालुता कभी भी स्टाइल से बाहर नहीं जा सकती। यह समाज में जिंदा रहने के लिए बहुत जरूरी है।"

    "अन्य लोगों के साथ घुलने-मिलने की क्षमता, चाहे वह रोमांटिक रिश्ते में हो या दोस्ती में या किसी अन्य में, आपको हर किसी के साथ दयालु होने की जरूरत है, खासकर रोमांटिक रिलेशनशिप में।"

    आदित्य ने बताया- रिलेशनशिप में क्या है जरूरी?

    आदित्य रॉय कपूर ने आगे कहा-

    "कभी-कभी हम दूसरों को देखकर वैसा ही व्यवहार करते हैं, लेकिन सिर्फ इसलिए कि वह ऐसा कर रहे हैं, आप भी वैसा करें, ये सही नहीं है। दयालुता सभ्य होने से परे है, यह सहानुभूति भी है। ये सभी हेल्दी रिलेशनशिप के लिए जरूरी है। पहले से कहीं अधिक दयालु होना सही है। मुझे लगता है कि दयालुता खूबसूरत होती है और ये हमेशा रहेगी।"

    आदित्य रॉय कपूर की अपकमिंग फिल्म

    आदित्य रॉय कपूर की वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' का सेकेंड पार्ट ओटीटी पर काफी पसंद किया जा रहा है। जल्द ही वह 'मेट्रो इन दिनों' में नजर आएंगे। इसमें वह सारा अली खान, अनुपम खेर, फातिमा सना, नीना गुप्ता और अली फजल के साथ अहम किरदार में दिखेंगे। आदित्य की ये फिल्म अगले साल 29 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    खबरें और भी